बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: 6 प्रमुख विषयों में 2532 पदों पर होगी संविदा बहाली, संशोधित नोटिफिकेशन जारी
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) पटना ने संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर के 2532 पदों पर बहाली के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। ...और पढ़ें

6 प्रमुख विषयों में 2532 पदों पर होगी संविदा बहाली, संशोधित नोटिफिकेशन जारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) पटना ने संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक प्राध्यापक) के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को संशोधित अधिसूचना जारी की है।
यह संशोधन बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त नए दिशा-निर्देशों के आलोक में किया गया है।
नई अधिसूचना के अनुसार अब हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, समाजशास्त्र विषयों के 2532 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली की जाएगी। हर विषय में शिक्षक के 422 पद पर रिक्तियों को पूर्ण किया जाएगा।
इसके पहले तीन जुलाई 2026 को 3,687 रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ-साथ 211 नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेज भी शामिल थे।
बुधवार को जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों से प्राप्त जानकारी के आधार पर केवल 211 नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए रिक्तियों में बदलाव किया है। इस नए रोस्टर के अनुसार छह प्रमुख विषयों में रिक्तियों की संख्या को संशोधित किया गया है।