Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में बिहार को मिलेगी निर्बाध बिजली, बक्सर-नौबतपुर 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन चालू

    Updated: Sat, 16 May 2026 11:14 PM (IST)

    बक्सर से नौबतपुर के बीच 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन शुरू हो गई है, जिससे बिहार की विद्युत संचरण क्षमता में वृद्धि हुई है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. बक्सर-नौबतपुर 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन हुई शुरू।

    2. बिहार की विद्युत संचरण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि।

    3. ग्रिड स्थिरता और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बक्सर से नौबतपुर के बीच शनिवार को 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन शुरू हो गयी। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) ने 400 केवी बक्सर ताप विद्युत परियोजना नौबतपुर ट्रांसमिशन लाइन (सर्किट-I) को सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया है।

    वर्तमान में इस ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से बक्सर ताप विद्युत परियोजना से नौबतपुर की ओर 205 मेगावाट विद्युत का सफलतापूर्वक संचरण किया जा रहा है।

    लगभग 126 किलोमीटर लंबी यह ट्रांसमिशन लाइन अब बीएसपीटीसीएल नेटवर्क की सबसे लंबी 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन बन गयी है।

    इस महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से राज्य में बड़े पैमाने पर विद्युत संचरण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही ग्रिड की स्थिरता एवं परिचालन विश्वसनीयता को मजबूती मिलेगी, ट्रांसमिशन बाधाओं में कमी आएगी तथा बिहार की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

    ऊर्जा की मांग होगी पूरी

    ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेट के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना बिहार की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने और मजबूत पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है और ऐसी परियोजनाएं उसी लक्ष्य को सशक्त करती है।

    बीएसपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि अत्याधुनिक ट्रांसमिशन नेटवर्क विकसित करने की दिशा में बीएसपीटीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, अंतिम फेज में पहुंचा सीतामढ़ी के पुपरी में बन रहा नई दोहरी लाइन का काम 

    खबरें और भी