Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2023: गंगा घाटों के करीब तक गाड़ियों से जा सकेंगी छठ व्रती, पिछले बार की तुलना में स्थिति बेहतर

    By Vyas ChandraEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 03:18 PM (IST)

    Chhath Puja 2023 छठ जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे घाटों की साफ-सफाई तेज कर दी गई है। प्रशासन ने कई घाटों का दौरा कर ताजा स्थिति की जानकारी ली है। ...और पढ़ें

    इस बार छठ पूजा से पहले गंगा घाट की स्थिति बेहतर हो गई है। (फाइल फोटो)
    इस बार छठ पूजा से पहले गंगा घाट की स्थिति बेहतर हो गई है। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गंगा घाटों पर पहुंचना इस बार छठ व्रतियों और स्वजनों के लिए मुश्किल नहीं होगा।
    2. पार्किंग स्थल से गंगा का किनारा भी बीते साल की तुलना में कम दूरी पर होगा।

    जागरण संवाददाता, पटना। गंगा का जलस्तर कम होने के कारण इस बार छठ व्रतियों की सवारी घाटों के किनारे तक आसानी से पहुंच सकेगी। गंगा घाटों पर पहुंचना इस बार छठ व्रतियों और स्वजनों के लिए मुश्किल नहीं होगा।

    पार्किंग स्थल से गंगा का किनारा भी बीते साल की तुलना में कम दूरी पर होगा। इससे उपवास के दौरान व्रतियों को अधिक पैदल नहीं चलना पड़ेगा। जिला प्रशासन भी इस इंतजाम में लगा है कि संपर्क पथ, घाट के अधिक से अधिक करीब रहे ताकि व्रतियों और स्वजनों को परेशानी नहीं हो।

    पिछले वर्ष की तुलना में कई घाटों की स्थिति अच्छी

    डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में कई घाटों की स्थिति अच्छी है। नदी में पानी कम है। घाटों पर बैरिकेडिंग एवं साइनेज की व्यवस्था भी की जा रही है। घाट की सीढ़ियों को साफ किया जा रहा है। संपर्क पथों को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाएगा।

     प्रमुख घाट - पार्किंग से नदी किनारा (मीटर में)

    - दीघा पाटीपुल घाट -  250 मीटर

             मिनार घाट -    500 मीटर

             जनार्दन घाट - 300 मीटर

             जेपी सेतु घाट - 200 मीटर

          गेट नंबर 92-93 - 700 मीटर

            गेट नंबर - 83 - 700 मीटर

            गेट नंबर - 86 - 600  मीटर

                 कुर्जी घाट - 300 मीटर

     कलेक्ट्रेट घाट-महेंद्रू - 500 मीटर

    यह भी पढ़ें:

    Bihar Teacher Appointment Letter: पटना पहुंचने से पहले ही बंट गया नियुक्ति पत्र, इस जिले के शिक्षकों को बस में ही मिला ज्वाइनिंग लेटर

    Nitish Kumar : कांग्रेस से नाराज हुए नीतीश कुमार, CPI के मंच से I.N.D.I.A गठबंधन को ही दिखा दिया आईना