विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja: किशनगंज में सबसे पहले तो भभुआ में सबसे देर से अर्घ्य, सूर्यास्त-सूर्योदय का सटीक समय देखें

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:34 PM (IST)

मौसम विभाग ने छठ पूजा 2026 के लिए बिहार के सभी जिलों में 15 नवंबर के सूर्यास्त और 16 नवंबर के सूर्योदय का समय जारी किया है।

किशनगंज में सबसे पहले तो भभुआ में सबसे देर से अर्घ्य (AI Generated Image)

किशनगंज में सबसे पहले तो भभुआ में सबसे देर से अर्घ्य (AI Generated Image)

HighLights

  1. मौसम विभाग ने छठ पूजा के लिए समय जारी किया।

  2. किशनगंज में सबसे पहले होगा सूर्यास्त और सूर्योदय।

  3. भभुआ में सबसे बाद में दिया जाएगा अर्घ्य।

प्रभात रंजन, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) को लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में 15 नंवबर के सूर्यास्त और 16 नवंबर के सूर्योदय का समय जारी किया है। छठ महापर्व में पहले डूबते हुए सूर्य तथा दूसरे दिन में सुबह में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 15 नवंबर को सबसे पहले सूर्यास्त किशनगंज में 4:49 बजे व पूर्णिया में 4:50 बजे होगा। वहीं, 16 नवंबर को सूर्योदय भी सबसे पहले किशनगंज में ही सुबह 5:57 बजे होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे बाद में सूर्यास्त और सूर्योदय भभुआ में होगा। इस कारण वहां सबसे बाद में अर्घ्य दिया जाएगा। भभुआ में सूर्यास्त 5:08 बजे तथा अगले दिन सूर्योदय 6:13 बजे होगा। राजधानी पटना में सूर्यास्त 5:01 बजे तथा सूर्योदय 6:07 बजे होगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, कोहरा और बादल के कारण शाम में निर्धारित समय से पहले और सुबह में बाद में भी भगवान भास्कर दर्शन दे सकते हैं। 15 और 16 नवंबर को राज्य के किसी बादल की संभावना फिलहाल नहीं है, लेकिन कोहरा का प्रभाव पूरे राज्य में रहेगा।

उत्तर बिहार में कोहरा का प्रभाव ज्यादा रहने की संभावना है। आचार्य डॉ. राजनाथ झा का कहना है कि छठ महापर्व में उगते और डूबते हुए सूर्य को ही अघ्र्य दिया जाता है। सूर्यास्त और सूर्योदय के निर्धारित समय से पहले व्रती को घाट में प्रवेश कर जाना चाहिए।

इन जिलो में पांच बजे के पहले हो जाएगा सूर्यास्त:

भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, मधुबनी, शेखपुरा, जमुई, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर।

इन जिलों में पांच बजे के बाद होगा सूर्यास्त:

पटना, गया, पश्चिम चंपारण, सारण, रोहतास, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, भभुआ, सिवान, जहानाबाद, अरवल, नालंदा।

जिला सूर्यास्त सूर्योदय
पटना 5.01 6.07
गया 5.03 6.07
भागलपुर 4.54 6.00
पूर्णिया 4.51 5.58
पश्चिम चंपारण 5.01 6.12
मुजफ्फरपुर 4.59 6.07
सारण 5.02 6.09
दरभंगा 4.57 6.05
सुपौल 4.54 6.02
अररिया 4.51 5.58
रोहतास 5.06 6.11
मधुबनी 4.56 6.05
पूर्वी चंपारण 5.00 6.10
शेखपुरा 4.58 6.04
गोपालगंज 5.02 6.12
जमुई 4.58 6.02
बक्सर 5.06 6.12
शिवहर 4.59 6.08
भोजपुर 5.03 6.09
समस्तीपुर 4.58 6.05
वैशाली 5.00 6.07
सीतामढ़ी 4.58 6.08
औरंगाबाद 5.06 6.09
बेगूसराय 4.57 6.03
खगड़िया 4.55 6.02
बांका 4.55 5.59
कटिहार 4.51 5.58
नवादा 5.01 6.05
भभुआ 5.08 6.13
किशनगंज 4.49 5.57
सिवान 5.03 6.11
लखीसराय 4.58 6.03
जहानाबाद 5.02 6.07
अरवल 5.03 6.09
मधेपुरा 4.54 6.01
सहरसा 4.55 6.02
मुंगेर 4.56 6.02
नालंदा 5.00 6.05

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026 : छठी मइया के सम्मान में नेपाली सेना की परेड, मिलिट्री बैंड के साथ घाट पर पहुंचेंगे जवान

यह भी पढ़ें- सुबह दिल्ली में नाश्ता, शाम को पटना में छठ की तैयारी... कल से पटरी पर दौड़ेगी स्पेशल 'वंदे भारत'; चेक करें शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।