विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhath Puja 2023: अर्घ्य को तैयार होंगे गंगा के 101 घाट, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, कई जगह कटाव की समस्या

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 26 Oct 2023 01:36 PM (IST)

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर बुधवार को छठ घाटों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। एक ...और पढ़ें

पटना में घाट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनिमेष कुमार (फोटो-जागरण)
पटना में घाट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनिमेष कुमार (फोटो-जागरण)

HighLights

  1. नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर बुधवार को छठ घाटों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
  2. दीघा 82 घाट से 93 घाट तक रास्ते में इस बार पानी नहीं है लेकिन कई घाटों पर कटाव का दौर जारी है।

जागरण संवाददाता, पटना। इस बार गंगा किनारे 101 घाटों पर महापर्व छठ का अयोजन होगा। शहर में 76 तालाबों में व्रती अर्घ्यदान कर सकेंगे। इस कार्य पर नगर निगम 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर निगम क्षेत्र में गंगा किनारे करीब 25 किलोमीटर दीघा से दीदारगंज के बीच घाटों की सफाई, संपर्क पथ, बैरिकेडिंग के साथ लाइट और जन सुविधाओं का प्रबंध कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र में छोटे-बड़े 76 तालाबों में व्रतियों के अर्घ्य देने की व्यवस्था कराई जाएगी।

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार ने किया निरीक्षण

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर बुधवार को छठ घाटों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। एक सप्ताह में सभी घाटों तक जाने के लिए रास्ते का निर्माण करने का निर्देश दिया। दीघा पाटिपुल से महेंद्रू घाट तक निरीक्षण किए। सभी घाटों पर वाहन पार्किंग स्थल निर्माण का भी निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट घाट पर रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो गया तथा अन्य घाटों पर गुरुवार से कार्य लग जाएंगे। निरीक्षण के क्रम में अपर नगर नगर आयुक्त शीला इरानी, मुख्य अभियंता सुरेंद्र, कार्यपालक अभियंता विजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा सिन्हा आदि मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट-महेंद्रू घाट पर दो किमी लंबा पाट

कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट पर समतल पानी और डेढ़ से दो किमी लंबा पाट देखकर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि महेंद्रू घाट से भी आने का रास्ता बनाया जाए। वाहन पार्किंग स्थल बड़े स्तर पर बनाया जाए। घाट के आसपास वाहनों की सुगम व्यवस्था की जाए।

दीघा 82 से 93 तक के रास्ते में नहीं है पानी

दीघा 82 घाट से 93 घाट तक रास्ते में इस बार पानी नहीं है। पानी सूख गया है। सीधे घाट तक आसानी से व्रती पहुंचेंगे। नगर आयुक्त ने रास्ते को बेहतर तरीके से बनाने का निर्देश दिया।

बालूपर और कुर्जी घाट भी बेहतर स्थिति में 

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि बालू पर घाट बेहतर निकल गया है। कुर्जी घाट भी बेहस्तर स्थिति में है। दोनों घाटों पर तैयारी की जाए। हालांकि, बालू पर घाट के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है।

राजापुल घाट पर तेज गति से हो रहा काटाव

नगर आयुक्त राजापुरपुल घाट के गंगा तट पर पहुंचे तो देखे की घाट का कटाव जारी है। अभियंताओं को निर्देश दिए कि लाल कपड़े से घेराबंदी कराएं। गंगा काफी नजदीक आ गई हैं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि एलसीटी घाट, पहलवान घाट के गंगा किनारे की स्थिति का निरीक्षण कर बताएं।

एलसीटी घाट पर भी गंगा की तेज धार

अभियंताओं ने बताया कि एलसीटी घाट पर भी गंगा की तेज धार है तथा बांसघाट पर व्रत करने लायक स्थिति है। 17 नवंबर से चार दिवसीय छठ महापर्व की होगी शुरुआत : चार दिवसीय छठ महापर्व 17 नवंबर को नहाय खाय से शुरू होगा। 18 को खरना तथा 19 पर पहला अर्घ्य तथा 20 नवंबर को दूसरे अर्ध्य के साथ समाप्त हो जाएगा।

 घाट निर्माण के लिए निविदा कर एजेंसी को वर्क आडर दे दिया गया

घाट निर्माण के लिए निविदा कर एजेंसी को वर्क आडर दे दिया गया है। गुरुवार से सभी एजेंसियां कार्य करना शुरू कर देंगी। दानापुर के जहाज घाट से लेकर दीदारगंज स्थित बालू घाट तक के गंगा तट पर अर्ध्य देने की व्यवस्था की जा रही है। जल संसाधान विभाग से यथाशीघ्र खतरनाक घाट की सूची मांगी जा रही है। उसके अनुसार निर्माण कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: राजनीतिक दलों में छिड़ा कार्टून वॉर, CM नीतीश को बनाया टाइम बम; BJP ने राज्य के लिए बताया आत्मघाती

यह भी पढ़ें: Bihar Teacher Recruitment: बिहार में दूसरे राज्यों के कितने अभ्यर्थी बन गए शिक्षक? सामने आ गई संख्या


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।