विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर घर लौटना होगा आसान! दिल्ली से पटना के लिए एसी स्पेशल ट्रेन, कब और कहां से चलेगी ये भी जानिए

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:11 PM (IST)

रेलवे ने छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच एक एसी पूजा स्पेशल ...और पढ़ें

राजेंद्रनगर से खुलेगी एसी पूजा स्पेशल

राजेंद्रनगर से खुलेगी एसी पूजा स्पेशल

HighLights

  1. छठ महापर्व के लिए राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन।

  2. ट्रेन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन।

  3. बिहार और दिल्ली के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व पर बिहार आने और पर्व के बाद वापस दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी एसी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 02309/02310 के परिचालन से दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

इस ट्रेन का परिचालन 11 नवंबर से शुरू होगा। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। रेलवे की इस पहल से नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी के बीच यात्रियों को एक और विकल्प उपलब्ध होगा।

11 नवंबर से राजेंद्रनगर से खुलेगी एसी पूजा स्पेशल

गाड़ी संख्या 02309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल 11 नवंबर से 20 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन राजेंद्रनगर से रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके बाद 20:23 बजे पटना और 20:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। आगे आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज और गोविंदपुरी (कानपुर) स्टेशन पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इससे पटना सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली जाने में सुविधा होगी।

वापसी में 19:00 बजे नई दिल्ली से खुलेगी ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर एसी पूजा स्पेशल 12 नवंबर से 21 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को परिचालित होगी।

यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 19:00 बजे खुलेगी। अगले दिन 01:55 बजे गोविंदपुरी और 05:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद 10:10 बजे डीडीयू, 11:48 बजे बक्सर और 12:33 बजे आरा स्टेशन पर ठहराव होगा।

पटना और दानापुर में भी मिलेगा ठहराव

वापसी यात्रा के दौरान ट्रेन 13:05 बजे दानापुर और 13:23 बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 14:00 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन से दिल्ली से पटना, दानापुर, आरा और बक्सर आने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी।

रेलवे की ओर से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- जनवरी से बदल जाएंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर, लिस्ट में सप्तक्रांति, गरीब रथ और मगध एक्सप्रेस भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।