विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनवरी से बदल जाएंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर, लिस्ट में सप्तक्रांति, गरीब रथ और मगध एक्सप्रेस भी शामिल

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:06 PM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के लिए जनवरी 2027 से 12 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है।

जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर

जनवरी से 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर

HighLights

  1. जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे।

  2. रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के उद्देश्य से यह बदलाव किया है।

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले नए ट्रेन नंबर जांचने की सलाह।

संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। पूर्व मध्य रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के उद्देश्य से 12 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। नए नंबर से इन ट्रेनों का परिचालन जनवरी 2027 से शुरू होगा।

इस बदलाव का असर बिहार से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, झारखंड और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

रेलवे की जारी सूची के अनुसार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर 12557/12558 से बदलकर 15577/15578 हो जाएगा।

इसी तरह मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ 12211/12212 की जगह 14031/14032 नंबर से चलेगी। रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस का नया नंबर 15545/15546 होगा।

राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस अब 13291/13292, पटना-रांची जनशताब्दी 13265/13266 और इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 18633/18634 नंबर से परिचालित होगी।

इसके अलावा सहरसा-अमृतसर गरीब रथ का नंबर 14693/14694, दरभंगा-जालंधर अंत्योदय का 15541/15542, हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड का 13387/13388, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का 13255/13256, टाटा-कटिहार एक्सप्रेस का 18187/18188 और एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस का 16359/16360 निर्धारित किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा और टिकट बुकिंग से पहले संबंधित ट्रेन का नया नंबर अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें- डीडीयू से सासाराम होते हुए गया के लिए दौड़ीं 2 स्पेशल ट्रेनें, हजारों यात्रियों का सफर हुआ आसान

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर भागलपुर से आनंद विहार के लिए वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, विक्रमशिला के रूट और ठहराव पर चलेगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।