Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: इधर चिराग बने राष्ट्रीय अध्यक्ष तो उधर चाचा पारस ने भी चल दी नई चाल, नए दांव से सियासत हुई तेज

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 07:43 PM (IST)

    Bihar News पशुपति पारस ने दिल्ली से लौटने के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रालोजपा की प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया और इसके नए गठन की जिम्मेदारी भतीजे प्रिंस ...और पढ़ें

    चिराग पासवान और पशुपति पारस (जागरण फोटो)
    चिराग पासवान और पशुपति पारस (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. पशुपति पारस ने फिर चला नया दांव
    2. भतीजे प्रिंस पासवान को दे दी नई जिम्मेदारी

    राज्य ब्यूरो, पटना: Bihar Political News Today: झारखंड की राजधानी रांची में जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया, वहीं, अब चाचा पशुपति पारस ने भी नई चाल चल दी है।

    पशुपति पारस ने रालोजपा की प्रदेश कमेटी भंग की

    पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने रालोजपा की प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कमेटी व सभी प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

    रालोजपा के राज्यकार्यकारिणी व प्रकोष्ठों को नए सिरे से गठन के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को अधिकृत किया गया है।

    पशुपति पारस ने दिल्ली में अमित शाह के की मुलाकात

    राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान भी इस मौके पर मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि 30 मिनट से ज्यादा हुई मुलाकात में बिहार की सियासत पर चर्चा हुई।

     ये भी पढ़ें

    Rajya Sabha Election Result 2024: राज्यसभा में बिहार से किन नेताओं ने जीता चुनाव, RJD का क्या हुआ? यहां पढ़ें सबकुछ

    Manan Kumar Mishra: कौन हैं बिहार के मनन मिश्रा? BJP ने बनाया राज्यसभा कैंडिडेट; 7 बार BCI चेयरमैन बनने का रिकॉर्ड

    खबरें और भी