यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: चिराग पासवान की सीट फाइनल... अब यहां से लड़ेंगे चुनाव; क्या करेंगे पशुपति पारस?
Bihar Politics चिराग पासवान की सीट फाइनल हो गई है। इसका एलान खुद चिराग पासवान ने कर दिया है। चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया ह ...और पढ़ें

HighLights
- चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे
- बिहार संसदीय बोर्ड के फैसले के बाद चिराग ने किया एलान
एएनआई, नई दिल्ली/पटना। Bihar Political News Hindi: एनडीए में सीट बंटवारे होने के बाद अब चिराग पासवान (Chirag Paswan) की सीट भी फाइनल हो गई है। इसका एलान खुद चिराग पासवान ने मीडिया के सामने किया है। चिराग पासवान ने कहा कि प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है। हाजीपुर सीट से NDA के प्रत्याशी के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा।
बिहार संसदीय बोर्ड में हुआ फैसला
चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि मेरी हाजीपुर सीट को लेकर फैसला बिहार संसदीय बोर्ड ने किया है। बाकी उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा चल रही है। जल्द इसपर भी फैसला हो जाएगा।
अब चाचा पशुपति पारस के दांव का इंतजार
वहीं चिराग के फैसले के बाद अब उनके चाचा पशुपति पारस के दांव का इंतजार है। पशुपति पारस ने भी हाजीपुर सीट पर दावा ठोक रखा है लेकिन अभी उन्होंने आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया है। अटकलें यह भी है कि पशुपति पारस महागठबंधन में भी शामिल हो सकते हैं।
अब महागठबंधन के ऊपर निर्भर होगा कि वह हाजीपुर सीट पशुपति पारस को देता है कि नहीं। बता दें कि हाजीपुर सीट से ही चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान ने रिकॉर्ड मतों से वोट जीता था। अब इस बार उनके बेटे चिराग की बारी है।
खबरें और भी
चिराग पासवान ने और क्या कहा?
वहीं इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड (पार्टी की) की बैठक के बाद हम बिहार के लिए रवाना होंगे। कई प्रस्तावों को अनिवार्य रूप से पारित करने की आवश्यकता है और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाई गई है।
#WATCH LJP (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "...प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है...हाजीपुर सीट से NDA के प्रत्याशी के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा।" pic.twitter.com/aZyKz2zaML
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2024
यह भी पढ़ें