विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Singh: अनंत सिंह पर क्यों हुआ अटैक, 50-60 राउंड फायरिंग; पढ़ें हमले की पूरी INSIDE STORY

Published: Wed, 22 Jan 2025 10:00 PM (GMT+05:30)

मोकामा में एक मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। सोनू-मोनू गिरोह ...और पढ़ें

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह। फ़ोटो- सोशल मीडिया
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह। फ़ोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. एक परिवार की पिटाई कर घर से बेदखल करने की शिकायत पर गैंगस्टर के घर पहुंचे थे अनंत
  2. मोकामा जिले के नौरंगा गांव में कई थानों की पुलिस कर रही कैंप, मौके से तीन खोखे बरामद

संवाद सहयोगी, बाढ़। मोकामा क्षेत्र के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार की शाम एक मकान के विवाद में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के गुर्गों के बीच जमकर फायरिंग हुई। अंधाधुंध गोलीबारी में पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि सोनू और माेनू भागने में सफल रहा।

फायरिंग में अनंत सिंह के समर्थक उदय यादव को गोली लगने की जानकारी मिली है। वह गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं। सूचना मिलने पर बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

हालांकि, तब तक सभी उपद्रवी फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। एएसपी ने बताया कि जिस मकान को लेकर विवाद की बात सामने आई है, उनके मालिक ने लिखित शिकायत दी है।

नौरंगा के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सोनू-मोनू गिरोह पर एएसपी ने कहा कि जांच में जिसकी संलिप्तता आएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने किसी के घायल होने की सूचना से इनकार किया है।

दो गांवाें के बीच तनाव का माहौल

  • दो गांवों के बीच तनाव का माहौल है। सभी घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद हो गईं। इलाके में खौफ को देखते हुए अनहोनी से आशंकित पुलिस ने भारी संख्या में बल की तैनाती कर दी है।
  • नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। एएसपी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं। अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

मकान पर सोनू-मोनू गिरोह ने जड़ा था ताला

घटना के पीछे एक मकान का विवाद बताया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू - मोनू गिरोह ने गांव के एक परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें मकान से बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया था।

इस मामले की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अनंत सिंह ने समर्थकों के साथ सोनू-माेनू के घर पर धावा बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी।

एएसपी ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की है। ग्रामीणों के मुताबिक, 50-60 राउंड से अधिक गोलियां चली थीं। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था।

जख्मी को भेजा गया पटना

सूत्रों की मानें तो फायरिंग में शहनौरा निवासी उदय यादव के गर्दन में गोली लगी है। उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है।

ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार के बीच सोनू और मोनू फरार हो गए। दोनों भाई कुख्यात हैं। उन्होंने ट्रेन में लूटपाट से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद सुपारी लेकर हत्याएं भी करने लगे।

यह भी पढ़ें-

अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आया

मकर संक्रांति पर अनंत सिंह करवाएंगे खेला, लोगों की लगेगी भीड़; बिहार से लेकर यूपी तक चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।