Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को सौंपी 84 नई गाड़ियां; बोले-रिस्पॉन्स टाइम और गश्ती व्यवस्था होगी बेहतर

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:22 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को 84 नए वाहन सौंपे, जिनमें पुलिस बसें, चार पहिया वाहन और अत्याधुनिक एंबुलेंस शामिल हैं। इससे पुलिस की कार्यक् ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस को 84 नए वाहन समर्पित किए।

    2. इनमें 48 बसें, 30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस हैं।

    3. पुलिस की कार्यक्षमता, गश्त और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' के सामने आयोजित कार्यक्रम में बिहार पुलिस के लिए 84 नए वाहनों का लोकार्पण किया।

    इनमें 48 पुलिस बसें, 30 चार पहिया वाहन और छह अत्याधुनिक एंबुलेंस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया।

    इस दौरान उन्होंने नए वाहनों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उनकी तकनीकी विशेषताओं तथा उपयोगिता की जानकारी भी ली।

    CM 2

    पुलिसिंग होगी और प्रभावी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसी उद्देश्य से पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लगातार सशक्त किया जा रहा है।

    गश्त और आपातकालीन सेवा को मिलेगा बल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वाहनों के संचालन से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया (रिस्पॉन्स टाइम) बेहतर होगी। गश्ती व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी और आम लोगों को समय पर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस बल अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ-साथ जनता में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत करेगा।

    पौधा भेंट कर किया स्वागत

    कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह भी उपस्‍थ‍ित थे। 

    यह भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम: बिहार में या तो अपराध छोड़ें या भागलपुर जेल जाएं अपराधी, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट मंजूर

    खबरें और भी