पटना में जेपी गंगा पथ पर दो युवक पिस्टल के साथ पकड़े गए, पुलिस कर रही पूछताछ
पटना के जेपी गंगा पथ पर पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
जेपी गंगा पथ पर दो युवक हथियार संग गिरफ्तार।
आरोपियों की पहचान ऋषभ और शिवम के रूप में हुई।
पुलिस हथियार के स्रोत और आपराधिक इतिहास खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, पटना। बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
उनके पास से एक पिस्टल और गोली बरामद हुआ है। आरोपितों की पहचान बुद्धा कालोनी निवासी ऋषभ और गांधी मैदान थाना क्षेत्र के शिवम के रूप में हुई है।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और आपराधिक संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की मानें तो शनिवार की देर रात जेपी गंगा पथ पर से गश्ती गाड़ी गुजर रही थी।
तभी पुलिस वाहन को देख दोनों युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस दोनों का पीछा कर उन्हें घेरकर दबोच लिया। दानों की तलाशी ली गई, जिसमें एक के पास से पिस्टल और दो गोली मिले।
फिर दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। इसमें एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। छानबीन में यह भी पता चला कि दो पूर्व बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र में हुई मारपीट और चेन झपटमारी की घटना हुई है।
कहीं इस घटना में भी दोनों की संलिप्तता तो नहीं रही हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। ऋषभ पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस हथियार सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
