Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar ने सेट कर दिया 2024 का गेम! I.N.D.I.A को बड़ी सलाह दे गईं राहुल गांधी की 'जबरा फैन'

    By Arun AsheshEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 06:21 PM (IST)

    राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद आईएनडीआईए में दरार पड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस की हार में क्षेत्रीय दल अपनी जीत त ...और पढ़ें

    Nitish Kumar ने सेट कर दिया 2024 का गेम! I.N.D.I.A को बड़ी सलाह दे गईं राहुल गांधी की 'जबरा फैन'
    Nitish Kumar ने सेट कर दिया 2024 का गेम! I.N.D.I.A को बड़ी सलाह दे गईं राहुल गांधी की 'जबरा फैन'

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने भी सलाह दी है कि अगर आईएनडीआईए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरा को आगे रखकर लोकसभा का चुनाव लड़े तो 2024 में भाजपा को परास्त किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि नीतीश ने बिहार जैसे पिछड़े राज्य का विकास किया है। वह लोगों को नौकरी दे रहे हैं। सिंह ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पहले भी अपने समर्थन से गैर-कांग्रेसियों को प्रधानमंत्री बनाती रही है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मन में प्रधानमंत्री पद की कोई इच्छा नहीं है। वे देश का भला चाहते हैं।

    नीतू सिंह को नहीं मिला पार्टी में समर्थन

    उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा। कुल वोट भी भाजपा से अधिक मिला है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी की हार स्थानीय कारणों से हुई है। आपको यहां ये भी बता दें कि नीतू सिंह को राहुल गांधी का जबरदस्त फैन माना जाता है। हालांकि, कांग्रेस की इस महिला विधायक की सलाह को दल में ही समर्थन नहीं मिल रहा है।

    कांग्रेस विधायक नीतू सिंह (फाइल फोटो- जागरण)

    'हम सब कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं'

    पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजीत शर्मा ने कहा- हम नहीं जानते कि विधायक नीतू सिंह ने किस संदर्भ में यह सलाह दी है। हम सब कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं। नेतृत्व का हरेक निर्णय हम स्वीकार करते हैं। जहां तक आईएनडीआईए के नेतृत्व का प्रश्न है, सभी घटक दल मिलकर इसे सुलझा लेंगे।

    खबरें और भी

    JDU ने क्या कहा?

    जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा है कि देश को वैकल्पिक राजनीति का मॉडल बिहार से ही मिलेगा। यह सबके लिए लाभकारी है। हमारे नेता नीतीश कुमार को किसी पद की आकांक्षा नहीं है। लक्ष्य है कि देश में सुशासन की स्थापना हो। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह सच कह रही हैं कि नीतीश कुमार ने देश को रास्ता दिखाया है।

    राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बेरोजगारी इस देश की बड़ी समस्या है। बिहार सरकार लोगों को सरकारी नौकरी दे रही है। निश्चित रूप से महागठबंधन सरकार का मॉडल देश के लिए भी लाभदायक साबित होगा।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: तबीयत का बहाना या कांग्रेस को सताना? आखिर नीतीश कुमार ने क्यों बना ली I.N.D.I.A की बैठक से दूरी

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'मेरे मुख्यमंत्री पिछले दरवाजे से...', पासवान ने बताया- I.N.D.I.A की बैठक से क्यों दूरी बना रहे Nitish Kumar?