Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई की जांच में जुटी कांग्रेस, कन्हैया ने कहा - दोषियों की जवाबदेही तय होगी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:05 PM (IST)

    कांग्रेस ने छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए एक तथ्य-खोज समिति का गठन किया है। कन्हैया कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिक ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार। फाइल फोटो

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस अब आरपार की लड़ाई के मूड में है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग समिति को मैदान में उतार दिया है और साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय कराने के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। उक्त बातें रविवार को कांग्रेस एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।

    प्रेस कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। कन्हैया ने कहा कि समिति पटना समेत कई जिलों में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों से मिलकर साक्ष्य जुटा रही है। इन साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय कांग्रेस को सौंपी जाएगी। जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट सहित अन्य कानूनी मंचों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    जवाबदेही तय करनी होगी 

    कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और बल प्रयोग किया गया।

    समिति यह भी जांच कर रही है कि 22 और 25 जुलाई को कितने छात्रों को हिरासत में लिया गया, कितनों को गिरफ्तार किया गया और कानूनी प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मुकदमे वापस लेने की घोषणा कर चुकी है तो पूरे घटनाक्रम की जवाबदेही भी तय करनी होगी।

    इस मौके पर मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि जांच केवल पटना तक सीमित नहीं है, बल्कि जहानाबाद, सिवान और गया समेत अन्य जिलों की घटनाओं की भी पड़ताल की जा रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रों को लंबे समय तक हिरासत में रखा गया तथा नाबालिग छात्रों और छात्राओं के साथ भी कानून के अनुरूप व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।

    खबरें और भी