यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में किसने बढ़ाया जमीन माफियाओं का मन? CPI-ML का हल्लाबोल, अब सरकार से कर दी बड़ी मांग
भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने जमीन माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि भू-माफिया हर जगह ...और पढ़ें

HighLights
- भूमि माफिया पर कठोर कार्रवाई करे सरकार : दीपंकर भट्टाचार्य
- 600 झोपड़ियां 10 मार्च की रात जलकर राख हो गईं : दीपंकर भट्टाचार्य
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi भाकपा माले (CPI-ML) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने मंगलवार को कहा कि भाजपा (BJP) की सत्ता में वापसी ने सामंती-माफिया ताकतों का मनोबल बढ़ाया है। भू-माफिया हर जगह गरीबों को बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। फतुहा के आजाद नगर के लोगों को भी घर खाली करने की धमकियां मिल रही थीं।
लोग बेदखली के हमले से आशंकित थे। पांच एकड़ भूमि पर आश्रयहीन गरीब परिवारों द्वारा बनाई गई लगभग 600 झोपड़ियां 10 मार्च की रात जलकर राख हो गईं। आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई बच्चे झुलस गए।
जिन परिवारों ने इन झोपड़ियों को अपना घर बनाया था, उनकी रोजमर्रा की जिंदगी और आजीविका की हर जरूरी वस्तु पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और ऐसे तत्वों पर सरकार को अविलंब कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
इनके नाम पर रखा गया था आजाद नगर का नाम
दीपंकर ने आगे कहा कि आजाद नगर की झोपड़ियां नवंबर, 2023 में भाकपा-माले की फतुहा समिति के नेतृत्व में स्थापित की गई थीं। लोकप्रिय भाकपा-माले नेता सुरेश बिंद उर्फ आजाद के नाम पर कालोनी का नाम आजाद नगर रखा गया था, जिनकी हत्या कर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उनके अलावा विधायक गोपाल रविदास और संदीप सौरभ, पटना जिला सचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, धीरेंद्र झा और अन्य स्थानीय नेताओं आग से तबाह हुए क्षेत्र का दौरा किया और पूरे मामले का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें-
