Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोजपा (रामविलास), वीआईपी और माकपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, चेक करें टॉप लीडर्स के नाम

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 06:54 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के लिए माकपा और लोजपा (रामविलास) ने अपने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। माकपा की सूची में वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो बिहार में ...और पढ़ें

    चिराग पासवान और मुकेश सहनी।

    चिराग पासवान और मुकेश सहनी।

    HighLights

    1. माकपा और लोजपा के 40-40 स्टार प्रचारक

    2. चुनाव के लिए दोनों पार्टियों की तैयारी

    3. बिहार में रैलियां और जनसभाएं होंगी

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में क्षेत्रीय दल भले ही दर्जन भर सीटों पर चुनाव लड़ रहे हों पर स्टार प्रचारकों में तीन-चार दर्जन से ज्यादा नेताओं के नामों की अच्छी-खासी सूची जारी कर रहे हैं।

    विधानसभा की चार सीटों पर चुनाव लड़ रही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-माकपा) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसी तरह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

    माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य मनोज चंद्रवंशी के हस्ताक्षर से जारी स्टार प्रचारक की सूची में पार्टी के महासचिव एमए बेबी, पोलित ब्यूरो के सदस्य अशोक धावले, बृंदा करात, सुभाषिनी अली, सांसद अमरा राम, राज्य सचिव ललन चौधरी, अवधेश कुमार एवं राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं।

    इसी तरह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक के हस्ताक्षर ने जिन स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उनमें पार्टी प्रमुख चिराग पासवान, सांसद अरुण भारती और वीणा देवी समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

    विकासशील इंसान पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

    दूसरी ओर, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, ब्रज किशोर सिंह, नुरुल होदा सहित कुल 20 नेताओं के नाम है।

    वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति के अनुसार स्टार प्रचारकों की सूची में जो 20 नेता शामिल किए गए हैं वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में क्षेत्र में जाकर प्रचार करेंगे। आवश्यकता के आधार पर महागठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में भी प्रचार करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू-तेजस्वी को बैक टू बैक झटके, अब पूर्व राजद विधायक ने थामा भाजपा का कमल

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राजद प्रत्याशी का नामांकन रद, मीडिया के सामने रो पड़ीं श्वेता सुमन

    खबरें और भी