Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के दानापुर में देर शाम अंधाधुंध फायरिंग, दो गुटों की भिड़ंत में 1 युवक की मौत; 2 जख्मी 

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 02:00 AM (IST)

    दानापुर के ताराचक नाला के पास दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक किशोर नितिन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दानापुर में दो गुटों की गोलीबारी में किशोर की मौत।

    2. ताराचक नाला के पास हुई घटना में दो लोग घायल।

    3. शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में चली गोलियां।

    संवाद सहयोगी, दानापुर। रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ताराचक नाला के पास दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। एक को पीएमसीएस रेफर किया गया, जबकि दूसरे को सगुना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह एएसपी शिवम धाकड़ थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्वजन चीत्कार करते अस्पताल पहुंचे।

    घटनास्थल से पुलिस ने करीब सात-आठ खोखा बरामद किया। साथ ही घटनास्थल के निकट शराब की बोतल, पानी का बोतल आदि मिले हैं। पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है, जिस पर नितिन सवार था। उसकी जांच की जा रही है।

    मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर मुस्तफापुर के मूल निवासी स्वर्गीय विद्यानंद राय के पुत्र नितिन (16) के रूप में की गई, जो वर्तमान में अपने ननिहाल स्वर्गीय राजेश्वर राय के यहां रहता था।

    बात-बात में चल गई गोली

    बताया जाता है कि ताराचक नाला के निकट देर शाम कुछ लड़के जुटे थे। किसी बात को लेकर दो गुट में बंट गए और दोनों में मारपीट और गोलीबारी होने लगी। इसमें बाइक पर सवार नितिन को गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

     … pic.twitter.com/gvoNxNfgHr

    — Press Trust of India (@PTI_News) June 7, 2026

    गोलीबारी में ताराचक निवासी 68 वर्षीय विजय कुमार एवं मुबारकपुर निवासी सन्नीकुमार जख्मी हो गए। विजय को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर नितिन की मां प्रमिला देवी स्वजन रोते चिल्लाते हुए पहुंची।

    शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद 

    एएसपी ने बताया कि ताराचक में शराब पार्टी के दौरान युवकों के दो गुट किसी बात पर भिड़ गए और गोलीबारी हो गई, जिसमें नितिन नामक एक किशोर की मौत हो गई।

    घटना को लेकर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। जल्दी ही घटना में शामिल अपराध कर्मी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

    घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह और एएसपी शिवम धाकड़ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखा बरामद किया है।

    यह भी पढ़ें- 'बेटा-बहू के बाद अब साली को लाने की कोशिश', बिहार सरकार के मंत्री का राजनीति में परिवारवाद पर हमला 

    यह भी पढ़ें- पटना में जन्मदिन के अगले दिन उठी एकलौते बेटे की अर्थी, मां की चीख से कांप उठा माहौल