यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: 'विधायक रीतलाल यादव के भाई ने कराई कार पर फायरिंग', Patna AIIMS के CCO शिकायत लेकर पहुंचे थाने
Bihar Politics दानापुर विधायक रीतलाल यादव के भाई पर आरोप लग रहा है कि उसने पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की कार पर फायरिंग करा दी। इस फायरिंग के ...और पढ़ें

HighLights
- विधायक रीतलाल यादव के भाई पर फायरिंग कराने का आरोप
- पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिकायत लेकर थाने पहुंचे
- पुलिस ने मामले दर्ज कर हर स्तर से छानबीन शुरू कर दी
जागरण संवाददाता, पटना। Ritlal Yadav: खगौल थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के समीप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दानापुर विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव का नाम सामने आया है।
ताबड़तोड़ फायरिंग से प्रेमनाथ की कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही दानापुर एएसपी दीक्षा दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं और छानबीन में जुट गईं। शीशा में फंसी गोली का अग्र भाग भी बरामद हुआ। सिटी एसपी (पश्चिमी) अभिनव धीमान ने बताया कि प्रेमनाथ ने हमला कराने के पीछे विधायक के भाई का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। हमलावर अपाचे बाइक से तीन की संख्या में आए थे। उनकी पहचान की जा रही है।
कार्यालय जाने के दौरान हुआ हमला
एसपी ने बताया कि गुरुवार की सुबह प्रेमनाथ कार से चालक और अंगरक्षक के साथ कार्यालय जा रहे थे। एम्स एलिवेटेड रोड के समीप उनकी कार पर फायरिंग की गई थी। हालांकि, हमले में तीनों बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि प्रेमनाथ बरेली की सिक्योरिटी सर्विसेज सोल्यूशन कंपनी की ओर से एम्स, पटना में प्रतिनियुक्त हैं। इसी कंपनी के गार्ड अस्पताल की सुरक्षा करते हैं।
बुरा परिणाम भुगतने की दी गई थी धमकी
एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में अस्पतालों व मेडिकल कालेजों में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। चार दिन पहले प्रेमनाथ को एक कॉल आया था, जिसमें सामने वाले ने अपना परिचय दानापुर विधायक के भाई पिंकू यादव के रूप में दिया।
खबरें और भी
पिंकू ने प्रेमनाथ से कहा कि एम्स में गार्ड की जो नई बहाली होने वाली है, उसमें उसके लोगों को नियुक्त किया जाए। प्रेमनाथ ने बताया कि भर्ती लेना उनके हाथ में नहीं है। बावजूद इसके पिंकू उन पर दबाव बनाता रहा और आखिर में उसने बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। ऐसे में उन्हें संदेह है कि हमले में पिंकू यादव का ही हाथ है।