विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: संपत्ति विवाद के चलते चलते खून संघर्ष, वैशाली में बड़े भाई तो कैमूर में छोटे भाई की हत्या

Published: Sun, 09 Feb 2025 08:19 PM (IST)

बिहार में संपत्ति विवादों के चलते भाइयों के बीच खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैशाली के ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण टीम, पटना। बिहार में लगातार कई दिनों हत्या जैसी वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। संपत्ति विवाद में भी आए दिन मर्डर की जानकारी मिलती है।

अब आलम यह है कि सगे भाई भी संपत्ति को लेकर हत्या करने से हिचक नहीं रहे। गत शनिवार की रात से लेकर रविवार की सुबह तक क्रमश: वैशाली के लालगंज के जलालपुर एवं कैमूर जिले के के सोनहन के तरहनी में ऐसी ही दो घटनाएं हुईं।

बड़े भाई व भाभी की जमकर पिटाई कर दी

जलालपुर में एक मंदबुद्धि भाई को संपत्ति का हिस्सा हड़पने पर तुले युवक संजीत शुक्ला ने इसका विरोध करने पर बड़े भाई व भाभी की जमकर पिटाई कर दी।

इससे बड़े भाई सुभाष शुक्ला की मौत हो गई और भाभी प्रियंका देवी का पैर टूट गया। चीख पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने लालगंज थाने को सूचित किया और घटना के बाद फरार आरोपित की पत्नी चंचल देवी को पुलिस के हवाले कर दिया।

सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि स्वर्गीय बंगाली शुक्ला के तीन पुत्र हैं। इनमें एक मंदबुद्धि है, उसी के हिस्से की संपत्ति के विवाद में हत्या हुई है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर उसका ठिकाना पता कर रही है, शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

छोटे भाई को मार दी गोली

  • इधर, कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के तरहनी गांव में रविवार की सुबह मकान बनाने को मिट्टी खोदाई करा रहे युवक को उसके बड़े भाई ने रोका।
  • वह नहीं माना तो उसने राइफल से छोटे भाई 45 वर्षीय संजय सिंह व भतीजे जयप्रकाश सिंह को गोली मार दी। जिससे छोटे भाई की मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि स्व. भज्जुराम सिंह के बड़े पुत्र आरोपित दिलीप सिंह, उसकी पत्नी मीना देवी और उसके दो पुत्र आनंद प्रकाश व राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने यह सामान किया बरामद

घटना में प्रयुक्त राइफल, 15 कारतूस व दो खोखा बरामद किया गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घायल की पीठ में गोली लगी है, सदर अस्पताल से उसे बाहर रेफर किया गया है।

झगड़े की शुरुआत में आरोपित दिलीप सिंह का पुत्र हाथ में पिस्टल लेकर चाचा व चचेरे भाई को गोली मारने की धमकी दे रहा था। पिस्टल भी जब्त किया जाएगा। घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस के सामने भी आरोपितों ने फायरिंग की है।

यह भी पढ़ें-

बाइक में टक्कर मारने के बाद पोल से टकराई दारोगा की कार, 8 वर्षीय बच्चे की मौत; ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बक्सर में 512 हेडमास्टरों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।