दिल्ली में हत्या, बिहार में सियासत; तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला, बिहारियों पर अत्याचार के लिए जिम्मेदार है BJP
दिल्ली में खगड़िया निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय पांडव कुमार की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव, पप्पू यादव और खेसारी लाल यादव ने सर ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली में खगड़िया निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की हत्या।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
पप्पू यादव और खेसारी लाल ने भी घटना पर नाराजगी जताई।
राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दूसरे प्रदेशों में बिहारियों पर होने वाले अत्याचार के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
मंगलवार को बयान जारी कर तेजस्वी ने कहा कि नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की मात्र इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई, क्योंकि वह बिहारी था।
जिस पर सुरक्षा का दायित्व उसी ने गोली
बिहारी होने के करण उसका दोस्त कृष्ण मौत से जूझ रहा है। गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है, उसी ने बिहारी होने मात्र से पांडव को अपराधी मान लिया और गोली मार दी।
इस निंदनीय घटना पर एनडीए के बड़बोले नेता बिल में छिपे हुए हैं। हमारी मांग है कि बिहारियों को प्रताड़ित करने वाली डबल इंजन सरकार इस मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई करे।
पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे। हत्यारे को सजा दिलाए। यह घटना बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर आघात है। इसलिए अविलंब न्याय चाहिए।
बिहारियों के लिए काल बनी भाजपा
तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह बिहारी समझ गोली मारी गई है, वहां निगम पार्षद से लेकर सरकार भाजपा की है। उप राज्यपाल भाजपा के हैं।
बिहार में भाजपा कोटे से मुख्यमंत्री हैं। आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री हैं, जो बड़बोले और निष्क्रिय हैं। भाजपा वस्तुत: बिहारियों के लिए काल बन चुकी है।
क्या इन भाजपाइयों में किसी में साहस है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सकें?
असल में, 21 वर्षों की नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है।
दूसरे राज्यों की भाजपा सरकारें बिहारियों को सम्मान नहीं, बल्कि शक, विद्वेष और हीनभावना की दृष्टि से देखती हैं। हर बार बिहारी पर अत्याचार होता है, प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं
खेसारीलाल का तीखा हमला
इधर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश की राजधानी में इस तरह की घटना होना बेहद दुखद है और इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।
इस घटना के बाद प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।
विपक्ष ने जहां इसे कानून-व्यवस्था और सामाजिक सोच से जुड़ा गंभीर मामला बताया है, वहीं सरकार की ओर से अब तक विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'ऐसे विकास का आचार लगाइएगा, जहां इतना भेदभाव हो', दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर भड़के खेसारी लाल