यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics : अचानक तेजस्वी यादव पर क्यों भड़क गए बिहार के डिप्टी सीएम? कहा- घटिया मानसिकता है, कार्रवाई तो...
Bihar Political News बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर विवादित बयान दिया है। इसके साथ उन्होंने राजद और लालू यादव को भी घेरा है। विजय ...और पढ़ें

HighLights
- माता-पिता के किए गए पाप ने बिहार को बर्बाद कर दिया- विजय सिन्हा
- ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए- विजय सिन्हा
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics In Hindi बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) अचानक राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर भड़क गए। दरअसल, तेजस्वी ने ईडी को भाजपा का जमाई बताया था। इसपर विजय सिन्हा नाराज हो गए।
विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह राजनीति का दुर्भाग्य है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को वह भाजपा का जमाई कह रहे हैं।
सारे विभाग मां भारती के संतान
उन्होंने कहा कि ये सारे विभाग मां भारती के संतान हैं। ये संविधान हमारी माता के रूप में है। ऐसे में अगर किसी संवैधानिक व्यवस्था पर मजाक कर रहे हो तो यह घृणित मानसिकता का परिचायक है।
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि देश के जो नाजायज औलाद (भ्रष्टाचारी, अपराधी और आतंकी) तुम्हारे यार हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे माता-पिता के किए गए पाप ने बिहार को बर्बाद और लोगों को लूटने का काम किया है।
ऐसे नेता पर होनी चाहिए कार्रवाई- विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि मां भारती का संतान इसकी जांच कर रहा है और कोर्ट भी इसपर जजमेंट दे रहा है। ऐसे में तेजस्वी का बयान कोर्ट को भी घेरता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार की जनता देश के नाजायज औलादों (भ्रष्टाचारी, अपराधी और आतंकी) को पालने वाले को कभी पसंद नहीं करेगी। बिहार को उनसे मुक्त करने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें-