यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Utkarsh Finance Bank Loot: पटना के उत्कर्ष बैंक में दिनदहाड़े लूट, कर्मियों को बंधक बना 20 मिनट तक आतंक मचाते रहे लुटेरे
पटना के धनरुआ में स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच अपराधियों ने डाका डाला और 28 हजार नकदी लूट कर फरार हो गए। डकैत बैंक में करीब 20 मिनट तक उत ...और पढ़ें

HighLights
- धनरुआ में उत्कर्ष बैंक से दिनदहाड़े डकैती, 28 हजार लूटे
- 20 मिनट से ज्यादा डकैतों ने मचाया बैंक के भीतर उत्पात
- नहीं मिला डकैतों का कोई सुराग पुलिस कर रही छापेमारी
संवाद सूत्र, जागरण, धनरुआ। पटना-गया मुख्य मार्ग पर बिरंची मोड़ स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में शुक्रवार को दिनदहाड़े पांच अपराधियों ने डाका डाला और 28 हजार नकदी लूट कर फरार हो गए। डकैतों ने गार्ड और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की।
करीब 20 मिनट तक वे बैंक में उत्पात मचाते रहे। उनके फरार होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इलाके की नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई, लेकिन डकैतों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
बैंक के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इधर, ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास जारी है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
खबरें और भी
चाबी नहीं मिली तो कैश काउंटर से उड़ाए रुपये
गमछे और हेलमेट से ढक रखा था चेहरा