Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी के परिवार से मिलेंगे पंड‍ित धीरेंद्र शास्त्री; बोले- CM कराएं मामले की गहन जांच

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:09 AM (IST)

    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग बिहार सरकार से की है। उन्होंन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. धीरेंद्र शास्त्री ने भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच मांगी।

    2. न्यायपालिका को ही दंड देने का अधिकार है, बोले शास्त्री।

    3. भरत तिवारी सनातन धर्म के लिए सक्रिय थे।

    डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सियासी और सामाजिक बहस थमने का नाम नहीं ले रही है।

    कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बाद अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बिहार सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विशेष जांच कराने की मांग की है।

    महाराष्ट्र के भिवंडी में आयोजित अपने दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्हें भरत तिवारी मामले की जानकारी मिली।

    दंड देने का अधिकार न्‍यायपालिका को 

    उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराधी भी हो, तो उसे दंड देने का अधिकार न्यायपालिका को है। किसी भी परिस्थिति में कानून की प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि भरत तिवारी सनातन धर्म और हिंदू हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता था। ऐसे में यदि उसके खिलाफ आरोप थे तो न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होनी चाहिए थी।

    उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मामले की विशेष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

    शरण में आए व्यक्ति की रक्षा होनी चाहिए : धीरेंद्र शास्त्री

    प्रवचन के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन परंपरा में शरणागत की रक्षा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए विभीषण प्रसंग का उल्लेख किया। 

    कहा कि जो व्यक्ति शरण में आ जाए, उसकी रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी के परिवार से भविष्य में मुलाकात करने की भी बात कही और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

    बागेश्वर धाम तक पैदल यात्रा कर चर्चा में आया था भरत

    गौरतलब है कि एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी ने वर्ष 2023 में हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ आरा से मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम तक पैदल यात्रा की थी।

    इस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी हुई थी। उस समय भरत तिवारी की यात्रा को लेकर काफी चर्चा हुई थी और वह हिंदू संगठनों के बीच पहचान बनाने में सफल रहा था।  

    यह भी पढ़ें- भोजपुर एनकाउंटर मामले में अनिरुद्धाचार्य की एंट्री; बिहार सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल