Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    President in Patna: राज्यपाल ने राष्ट्रपति के सम्मान में दिया रात्रि भोज, सीएम नीतीश समेत कई नेता रहे मौजूद

    By Dina Nath SahaniEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 08:22 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे पर 18 अक्टूबर को राजधानी पटना पहुंचीं। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस भोज ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया

    HighLights

    1. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।
    2. इस रात्रिभोज में बिहार के कई मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने भाग लिया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे पर 18 अक्टूबर को राजधानी पटना पहुंचीं। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह सीधे बापू सभागार पहुंचीं। यहां उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इसके बाद शाम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में बुधवार को राजभवन के राजेन्द्र मंडप में रात्रि भोज का आयोजन किया।

    इस रात्रिभोज में बिहार के कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया

    इस रात्रिभोज में बिहार के कई मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। इस भोज में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. विनोद चन्द्रन और अन्य न्यायाधीश, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और सांसद रविशंकर प्रसाद शामिल हुए।

    इसके अलावा जर्नादन सिंह सिग्रीवाल और रामकृपाल यादव एवं अन्य सांसद तथा पटना में पदस्थापित केंद्र सरकार के अधिकारी एवं सेना के अफसर एवं राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपति समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने दरबार साहिब में मत्था टेका

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार शाम 4:30 बजे तख्त श्री हर मंदिर जी पटना साहिब में पहुंचीं। तख्त साहिब में प्रवेश के बाद प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरवंश सिंह व सदस्य राजा सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

    इसके बाद राष्ट्रपति दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मस्थान के दर्शन के लिए दरबार साहिब गईं। दरबार साहिब में रुमाला व कड़ाह प्रसाद चढ़ाकर मत्था टेक गुरुघर का आशीष लिया। जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने राष्ट्रपति को सिरोपा देकर सम्मानित करने के बाद शस्त्रों के दर्शन कराए। राष्ट्रपति दरबार साहिब में लगभग 15 मिनट बैठीं।

    खबरें और भी

    पैदल ही गुरु गोविंद सिंह पथ पर चल पड़ीं महामहिम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बुधवार की शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से निकला कारकेड सिटी चौक पहुंच कर अचानक रुक गया। राष्ट्रपति अपनी कार से सिटी चौक पर उतरीं। चौक पर दाहिनी ओर लगी बलिदानी भगत सिंह की प्रतिमा की ओर हाथ जोड़ कर नमन किया। फिर पैदल ही राष्ट्रपति श्री गुरु गोविंद सिंह पथ पर चल पड़ीं। उनके साथ चल रहे सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

    राष्ट्रपति के कार से अचानक उतर जाने का किसी को अंदाजा नहीं था। श्री गुरु गोविंद सिंह पथ के पूरब और पश्चिम की ओर लगे बैरिकेडिंग के बाहर सैकड़ों की संख्या में खड़े लोगों का राष्ट्रपति ने हाथ जोड़ कर अभिवादन स्वीकार किया। चौक से दाहिने ओर खड़े लोगों से मिलने के बाद वे बाईं ओर के लोगों के निकट चली गईं।

    राष्ट्रपति ने बच्ची से की बात

    एक बच्ची के पास रुक कर पूछा-आप लोग कैसे हैं? आप सभी स्वस्थ हैं? फिर आउंगी तो आप लोगों से मिलूंगी। यह कहते हुए राष्ट्रपति चौक से लेकर बागलोदन गली तक लगभग एक सौ कदम पैदल चलीं। अपनी कार में बैठने के दौरान तक राष्ट्रपति हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं।

    यह भी पढ़ें: BPSC TRE Result 2023: पहले दिन 800 से अधिक चयनित शिक्षकों की हुई काउंसलिंग, जल्द मिलेगा ट्रेनिंग का न्योता

     यह भी पढ़ें: Bihar Politics: जातीय समीकरण को मजबूत करने में जुटी BJP, कुशवाहा महासभा अध्यक्ष समेत ये नेता भाजपा में शामिल