यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: द्रौपदी मुर्मु आज किसानों को समर्पित करेंगीं चौथा कृषि रोडमैप, तीन दिन बिहार में रहेंगी राष्ट्रपति
Bihar Fourth Agricultural Roadmap Launch राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे पर बुधवार को पटना पहुंच रहीं हैं। पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना क ...और पढ़ें

HighLights
- 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति बापू सभागार से कृषि रोड मैप लॉन्च करेंगीं प्रेसिडेंट
- 19 अक्टूबर को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगीं प्रेसिडेंट मुर्मु
राज्य ब्यूरो, पटना। President Draupadi Murmu Bihar Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे पर बुधवार को पटना पहुंच रहीं हैं। पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगी। मुर्मु राज्य सरकार की ओर से तैयार चौथे कृषि रोड मैप किसानों को समर्पित करेंगीं।
इससे पहले 11.25 बजे राष्ट्रपति पटना पहुंचेगी और गार्ड ऑफ ऑनर व अन्य औपचारिकताओं के बाद सीधे बापू सभागार पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति के एयरपोर्ट से अटल पथ होते हुए बापू सभागार में आगमन से लेकर कृषि रोड मैप लांच होने तक के कार्यक्रमों पर विमर्श किया गया। बापू सभागार में कार्यक्रम के लिए 12 बजे से एक बजे दिन का समय निर्धारित है।
राज्य के 35 सौ किसानों एवं सात सौ जीविका दीदियों के साथ पांच हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें महिला किसान भी शामिल रहेंगीं। चौथे कृषि रोड मैप पर 162268.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्ष 2023 से 2028 तक कृषि विभाग के साथ शासन के 12 अलग-अलग विभाग द्वारा योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।
कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति के आगमन पर बुधवार को राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है।
खबरें और भी
12 विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी, जीआई टैग उत्पाद होंगे प्रदर्शित
कृषि, पशु व मत्स्य संसाधन, ऊर्जा, राजस्व व भूमि सुधार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उद्योग, गन्ना, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
बिहार के छह उत्पाद जर्दालु आम, शाही लीची, करतनी चावल, मगही पान, मर्चा धान तथा मिथिला मखाना को जीआई टैग प्राप्त है। इन उत्पादों का भी कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्रपति को बिहार के प्रमुख उत्पादों को भेंट किया जाएगा।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम
18 अक्टूबर
राष्ट्रपति बापू सभागार से कृषि रोड मैप लॉन्च करेंगीं
तख्त हरिमंदिर गुरुद्वारा साहिब (पटना साहिब) में मत्था टेकेंगीं
गवर्नर हाउस में रात्रि भोज में सम्मिलित होंगीं
19 अक्टूबर
महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगीं
पटना एम्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगीं
20 अक्टूबर
गया में केंद्रीय विवि दक्षिण बिहार के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मेडल देंगीं।
गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगीं।
यह भी पढ़ें - Bihar Govt Job Salary: नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा, बिहार के सरकारी कर्मियों को इस त्योहार से पहले मिलेगी सैलरी
यह भी पढ़ें - 'जो कूद-कूदकर वहां गए, उनसे पूछिए...', तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे और जाति आधारित गणना पर एक बार फिर भाजपा को घेरा