Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरे हीरो को जीरो बना दिया...', EO विमल कुमार की हत्या के बाद रो-रोकर बेहोश हो जा रही पत्नी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद उनकी पत्नी बबीता ने विधायक पर लगातार परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    बच्चों के साथ विलाप करती विमल की पत्नी। (जागरण)

    बच्चों के साथ विलाप करती विमल की पत्नी। (जागरण)

    HighLights

    1. पत्नी बबीता ने विधायक पर पति को परेशान करने का आरोप लगाया।

    2. विधायक पर पैसे मांगने और दबाव बनाने का आरोप लगाया।

    3. बबीता ने नार्को टेस्ट और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

    संवाद सहयोगी, दानापुर। कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के बाद उनकी पत्नी बबीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

    जब वह अपने अपार्टमेंट में पहुंची, तो शव के साथ आते ही वह बिलख पड़ी। विमल का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।

    बबीता ने चीत्कार करते हुए कहा, मेरे हीरो को जीरो बना दिया, मेरे हीरो को उठाओ। यह कहते हुए पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। दोनों बच्चे भी अपने पिता के शव से लिपटकर बिलख रहे थे।

    बबीता ने आरोप लगाया कि डिहरी के विधायक उनके पति को लगातार परेशान करते थे। उन्होंने कहा कि विधायक अक्सर फोन करके मिलने के लिए बुलाते थे और विमल पर दबाव बनाते थे।

    बबीता ने बताया कि उनके पति ने विधायक द्वारा पैसे मांगने की शिकायत की थी। बबीता ने बताया कि मेरे पति कहते थे कि हम इतने पैसे कहां से देंगे। मैंने कई बार विमल को सलाह दी थी कि वह किसी छोटे शहर में तबादला करा लें।

    विधायक से मिलने गए थे विमल

    पत्नी ने बताया कि 29 जुलाई को विमल विधायक से मिलने गए थे, लेकिन लौटने के बाद उन्होंने मुलाकात में हुई बातचीत के बारे में कुछ नहीं बताया।

    बबीता ने कहा कि विमल अक्सर शनिवार को घर आते थे और सोमवार को चले जाते थे। अंतिम बार वे गुरुवार को आए थे। शनिवार की रात चालक ने कॉल कर कहा कि मैडम, साहब नहीं रहे। अपाची बाइक पर आए लोगों ने उन्हें मार दिया।

    बबीता ने चालक से पूछा कि यदि हमला हुआ था तो गाड़ी क्यों रोकी गई, लेकिन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने और शामिल सभी को सजा दिलाने की मांग की। बबीता ने कहा कि मंत्री और विधायक सुरक्षित रहते हैं, लेकिन हर जिम्मेदारी और खतरा अधिकारियों के सिर पर डाल दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- बिहार: ड्राइवर ने लोहे की रॉड से की थी हत्या, पुलिस ने सुलझाई डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड की गुत्थी

    खबरें और भी