Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आय से अधिक संपत्ति मामले में सहरसा के DPO अजीत अमर पर शिकंजा; चार ठिकानों पर EOU की ताबड़तोड़ रेड

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:01 AM (IST)

    आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के चार ठिकानों पर छापेमारी की है। उन पर ज्ञात ...और पढ़ें

    सहरसा के डीपीओ के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड।

    सहरसा के डीपीओ के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड।

    HighLights

    1. सहरसा DPO अजीत अमर के ठिकानों पर EOU की रेड

    2. आय से अधिक संपत्ति मामले में चार जगहों पर तलाशी

    3. ज्ञात आय से 72.35% अधिक संपत्ति का आरोप

    राज्य ब्यूरो, पटना। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

    विशेष न्यायालय (निगरानी), उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर ईओयू की टीम गुरुवार को उनके चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

    ईओयू के अनुसार, प्राथमिक जांच में अजीत अमर के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। जांच में उनके पास 62 लाख 20 हजार 550 रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप सामने आया है। यह राशि उनकी वैध आय की तुलना में लगभग 72.35 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

    DPO

    अलग-अलग ठिकानों पर चल रही जांच 

    इसी आधार पर विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद ईओयू की अलग-अलग टीमों ने उनके आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, निवेश संबंधी कागजात और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

    इन चार स्थानों पर चल रही है छापेमारी:

    • सिवान जिले के दरौंधा थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित पैतृक मकान।
    • सहरसा के नया बाजार स्थित किराये का आवास।
    • सहरसा स्थित सरकारी कार्यालय कक्ष।
    • छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास।

    ईओयू अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान पूरा होने के बाद जब्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छापेमारी जारी है और एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी बाद में साझा किए जाने की संभावना है।