यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच करेगी EOU, 10 करोड़ में डील होने का किया गया था दावा
Bihar Political News Hindi राजग सरकार के विश्वासमत से पहले जदयू विधायकों को मंत्री पद और दस-दस करोड़ रुपये का प्रलोभन देकर महागठबंधन के पाले में लाने ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने इस बाबत 11 फरवरी को पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
- फोन करने वाले ने अपना नाम अखिलेश और खुद को राहुल गांधी का करीबी बताया।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: राजग सरकार के विश्वासमत से पहले जदयू विधायकों को मंत्री पद और दस-दस करोड़ रुपये का प्रलोभन देकर महागठबंधन के पाले में लाने के आरोपों की जांच अब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) करेगी। मधुबनी के हरलाखी से जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने इस बाबत 11 फरवरी को पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जदयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय को लेकर मामला दर्ज
इसमें जदयू विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) और दिलीप राय (Dilip Ray) को डरा-धमकाकर अपहरण कर लिए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मुख्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच ईओयू को सौंप दी है। ईओयू ने जांच की कमान संभालते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अफसर को अनुसंधान पदाधिकारी (आइओ) बनाया है।
जदयू विधायक सुधांशु कुमार ने लगाए गंभीर आरोप
खबरें और भी
फोन करने वाले ने अपना नाम अखिलेश और खुद को राहुल गांधी का करीबी बताया
विधायकों से हो सकती है पूछताछ