यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: नीतीश कुमार के जाने के बाद RJD के विधायकों को फायदा, BJP-JDU के MLA को मिल सकती है निराशा
Bihar Politics बिहार विधानसभा से लोकसभा की यात्रा इसबार कठिन है। हरेक लोकसभा चुनाव में कुछ विधायक उम्मीदवार बनते हैं। उनमें से कुछ लोकसभा पहुंच भी जात ...और पढ़ें

HighLights
- महागठबंधन में पर्याप्त जगह, राजग में भी भारी कमी
- विधायकों का अपने दल से पूरा नहीं होगा सांसद बनने का अरमान
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: विधानसभा से लोकसभा की यात्रा इसबार कठिन है। हरेक लोकसभा चुनाव में कुछ विधायक उम्मीदवार बनते हैं। उनमें से कुछ लोकसभा पहुंच भी जाते हैं, लेकिन इस बार कोई दल अपने विधायक को लोकसभा उम्मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं है। क्योंकि सत्तारूढ़ राजग के पास सत्ता बचा कर रखने लायक ही विधायक हैं। उधर महागठबंधन अब भी इस उम्मीद में है कि अवसर मिला तो एक बार और सरकार गिराने का प्रयास करेंगे।
महागठबंधन के विधायकों की हो सकती है चांदी
हां, चुनाव लड़ने के इच्छुक विधायकों के लिए दूसरे दल का दरवाजा जरूर खुला है। सबसे अधिक संभावना महागठबंधन में है। राजग में जदयू के निकलने के बाद महागठबंधन में लोकसभा उम्मीदवारों के लिए अच्छी रिक्ति हो गई है।
एनडीए में विधायकों को सांसद का टिकट मिलना मुश्किल
खबरें और भी