यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: 'नीतीश कुमार तो किसी की भी...', तेजस्वी यादव ने जमकर निकाली भड़ास, कहा- पिछली बार तो धोखा खा गया
Bihar Politics बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लिया। इस ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।
- तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की खाई कसम की भी दिलाई याद
एएनआई, सासाराम (रोहतास)। Bihar Political News Hindi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर घेरा है।
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार की कसम वाली बात भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पिछली बार नीतीश कुमार की बातों में आ गया था। अब किसी भी हालत में बिहार और केंद्र से एनडीए की सरकार को हटाना है।
पिछली बार सीएम नीतीश की बातों में हमलोग आ गए: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने काफी आक्रामक अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) किसी की भी बात नहीं सुनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारे सीएम कैसे हैं, वह किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा'।
उनकी इसी कसम में हमलोग आ गए और हमने तय किया कि हम नीतीश जी के साथ रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि केवल 2024 में भाजपा को हराने के लिए हमलोगों ने एक थके हुए मुख्यमंत्री को नियुक्त किया था, लेकिन धोखा मिला।
खबरें और भी
मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी तो झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। मोदी जी प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन हमारे किसान भाइयों से नहीं मिलते हैं। किसानों को MSP मिलना चाहिए और उससे कम कुछ भी नहीं चाहिए। राहुल जी और हम दोनों मिलकर इस प्रदेश से सीएम और देश से पीएम को 2024 में हटाएंगे।