यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: RJD को एक और झटका! पूर्व सांसद ने छोड़ा 'लालटेन' का साथ; नीतीश के पाले में जाएंगे?
पहले फेज के मतदान से ठीक पहले लालू यादव को एक और बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र प्रसाद यादव के बाद अब पूर्व सांसद बुलो मंडल ने भी राजद छोड़ दी है। बुलो मं ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Shailesh Kumar Mandal राष्ट्रीय जनता दल को लोकसभा चुनाव के बीच बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राजद छोड़ दी है। अब वह नीतीश कुमार के पाले में जाएंगे। बुलो मंडल गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बुलो मंडल को सदस्यता दिलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि बुलो मंडल (Bula Mandal) 2020 के बाद से पार्टी में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण भी नहीं कराया था।
बता दें कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव (Devendra Prasad Yadav) ने भी इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को लिखे पत्र में यादव ने कहा कि राजद की नीति से वे सहमत नहीं रह गए हैं। राजद में केवल राज के लिए नीति चल रही है। जबकि राज और नीति में सामंजस्य जरूरी है। सिद्धांत के बिना राजनीति का मतलब आत्मा के बिना शरीर है।