विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला सिपाही मर्डर केस : पकड़ौआ विवाह, तलाक और दूसरी लव मैरिज.. बस एक चीज की कमी बन गई खौफनाक कत्ल की वजह

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 23 Oct 2023 09:15 AM (IST)

पटना के एक होटल में महिला सिपाही की बेरहमी से हत्या के बाद कई ऐंगल उभरकर सामने आ रहे हैं। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. शोभा ने चार साल पहले बच्ची को जन्म दिया
  2. पांच साल तक दोनों हंसी-खुशी रहे

डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में स्थित होटल मीनाक्षी में शुक्रवार की सुबह 21 वर्षीय महिला सिपाही शोभा कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। होटल के रूम नंबर 303 में महिला सिपाही के पति गजेंद्र कुमार ने गोली मारकर हत्या की थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।

पुलिस ने लहूलुहान हालत में शोभा का शव बरामद किया था। पुलिस को मौके से दो कट्टा और चार कारतूस मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था। इस कत्ल को लेकर कई ऐंगल सामने आ रहे हैं। दरअसल, शोभा मूलरूप से अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र में सोरा गांव की रहने वाली थी।

पांच साल तक सही चला रिश्ता

वहीं, उसका पति गजेंद्र अरवल जिले के ही काको थाना के दमुआ गांव का निवासी है। सात साल पहले यानी कि 2016 में दोनों का लव मैरेज हुआ था। लगभग पांच साल तक दोनों का रिश्ता सही से चला। यह कह सकते हैं कि दोनों इतने समय तक हंसी-खुशी रहे।

इसके बाद शोभा ने चार साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया। वहीं, छठे साल में शोभा की बीएमपी में नौकरी हो गई। इसके बाद से शोभा ने ससुराल आना-जाना कम कर दिया। वहीं, पति से बातचीत भी काफी कम हो गई। बताया जा रहा है कि वह पति को समय भी नहीं दे पाती थी। 

खाई बन गई दूरी

दोनों के बीच दूरी धीरे-धीरे खाई बन गई। ट्रेनिंग पूरी भी नहीं हुई कि शोभा पर नौकरी छोड़ने का दबाव शुरू हो गया। यह विवाद इस कदर बढ़ा कि पति ने सिपाही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, काको पुलिस ने बताया कि गजेंद्र हत्या से चार दिन पहले कैंसर पीड़ित पिता के लिए दवा लाने के लिए दिल्ली गया था।

गजेंद्र को जानने वाले लोग बताते हैं कि गजेंद्र का पकड़ौआ विवाह (अपहरण कर शादी) हुआ था। बचपन में सातनपुर गांव के परिवार की लड़की से उसकी जबरन शादी कराई गई थी। 2013 में दोनों तलाक लेने के बाद अलग हो गए। उस युवती की भी दूसरी जगह शादी हो गई। इसके बाद वर्ष 2016 में गजेंद्र ने शोभा से प्रेम विवाह किया था।

यह भी पढ़ें- महिला सिपाही मर्डर केस : 3 फोन कॉल और 6 ट्रेन... पटना पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, अब पकड़ा जाएगा हत्यारा पति!

यह भी पढ़ें- महिला सिपाही हत्याकांड में एक और खुलासा; मर्डर से 48 घंटे पहले बेटी को मां से मिलाना चाहता था गजेंद्र, लेकिन शोभा ने...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।