JDU विधायक अनंत सिंह समर्थक पर हमला: पटना में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 8 पर एफआईआर
पंडारक में जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थक सुवीर कुमार पर हुए हमले के मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 22 फरव ...और पढ़ें

पंडारक थाने में पीड़ित ने कराई प्राथमिकी।
संवाद सहयोगी, पंडारक (पटना)। पंडारक में जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थक सुवीर कुमार पर बीते 22 फरवरी को हमला के मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, उनके भाई और अन्य छह लोगों पर नामजद एफआईआर की गई है।
पुलिस ने बताया कि एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हालिया चुनाव में अनंत सिंह का समर्थन किया था, जिसे लेकर माधव कुमार उर्फ खन्ना और सूरजभान सिंह ने मन में रंजिश पाल रखी थी।
आरोप है कि माधव ने कन्हैया सिंह (शंकरवार टोला, मोकामा) के साथ सांठगाठ कर उनके खिलाफ हत्या की धमकी दी थी।
22 फरवरी को सुनियोजित तरीके से किया हमला
इसको लेकर पंडारक थाने में पूर्व में भी आवेदन दिया था। पीड़ित का कहना है कि 22 फरवरी को वह तीन बजे अपने घर से निकल मंटुन पहलवान के घर के पास पहुंचा ही था।
इसी बीच ओंकार उर्फ मिथुन, विकाश कुमार, माधव कुमार उर्फ खन्ना, सुमन कुमार, अनिल सिंह उर्फ अकलु सिंह और किशु कुमार ने घेर लिया।
इतने में माधव कुमार उर्फ खन्ना एव ओंकार जान मारने की नियत से गले मे गमछा बांध फंदा फंसाकर कस दिया। इस बीच अन्य आरोपित लात-मुक्के, फाइटर और पिस्टल की बट से मारने लगे।
हत्या की नीयत से सीने पर चढ़कर कूदा आरोपित
हमले में गला एव दोनों आंख जख्मी हो गया। इसके बाद जमीन पर पटककर विकास कुमार छाती पर चढ़ गया और कूदने लगा।
सुवीर कुमार ने बताया है कि इससे उनके मुंह से खून बहने लगा और बेहोश हो गए। जब होश आया तो खुद को पंडारक पीएचसी में पाया। वहां से हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।