Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: पटना सहित 13 जिलों में 24 घंटे के अंदर Flash Flood की चेतावनी, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:53 PM (IST)

    बिहार के 13 जिलों में अगले 24 घंटे में फ्लैश फ्लड का अलर्ट है। पटना पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी शिवहर मुजफ्फरपुर गोपालगंज सिवान सारण वैशाली ज ...और पढ़ें

    24 घंटे के भीतर पटना सहित बिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट।
    24 घंटे के भीतर पटना सहित बिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट।

    HighLights

    1. जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग ने भेजी चेतावनी
    2. आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी के निर्देश

    राज्य ब्यूरो, पटना। अगले 24 घंटे के भीतर पटना सहित बिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों मे फ्लैश फ्लड का अलर्ट है, उनके जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी भेजी है।

    मानक संचालन प्रक्रिया के तहत हर तरह से तैयार रहने को कहा गया है। वहीं, पांच जिलों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गयी है।

    इन जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

    आपदा प्रबंधन विभाग के अलर्ट में यह कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उन्हें फ्लैश फ्लड की चेतावनी भेजी है। जिन जिलाें के लिए चेतावनी है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी व भोजपुर जिला शामिल है।

    अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश

    आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 13 जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि चेतावनी के आलोक में आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जाए।

    सभी संबंधित व्यक्तियों व एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया जाए। सोशल मीडिया व समाचारपत्रों के माध्यम से लोगों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराया जाए ताकि लोग सजग रहें।

    इन जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी

    शनिवार को पश्चिम चंपारण, अररिया किशनगंज व गोपालगंज जिले में अत्यधिक भारी वर्षापात की चेतावनी दी गयी है। वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, सारण , सीवान, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर व पूर्णिया जिले में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

    क्या है फ्लैश फ्लड (‌What is a Flash Flood)

    फ्लैश फ्लड अत्यधिक भारी बारिश की वजह से अचानक आता है। यह कम अवधि के लिए होती है। साामान्य तौर पर फ्लैश फ्लड छह घंटे का होता है, पर यह भयावह स्थिति को उत्पन्न करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में तेज झोंके के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट; 3 दिन जमकर बरसेंगे बदरा

    Bihar Balu Online: बिहार में ऑनलाइन बालू की बिक्री कब से होगी? फाइनल डेट आ गई सामने; तैयारी में जुटा विभाग