Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार के इस शहर में बना पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, अगले महीने से फर्राटे भर सकेंगे वाहन

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 07:21 PM (IST)

    बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसका निरीक्षण किया और बताया कि अगले माह से इस ...और पढ़ें

    बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर लगभग तैयार (जागरण)
    बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर लगभग तैयार (जागरण)

    HighLights

    1. पटना शहर में बनने जा रहा बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर
    2. अशोक राजपथ में बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है

    राज्य ब्यूरो, पटना। अगले माह से बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर पर आप  फर्राटा भर सकेंगे। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को अशोक राजपथ में पटना साइंस से कालेज से गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।

    उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। निरीक्षण में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल भी मौजूद थे।

    पथ निर्माण मंत्री ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से अशोक राजपथ में जाम से राहत मिलेगी।अशोक राजपथ में बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है। इसका पहला हिस्सा 1.5 किमी लंबा होगा।

    यह पटना कालेज से बीएन कालेज तक फैला होगा। वहीं दूसरा हिस्सा हिस्सा 2.2 किमी लंबा होगा। यह कारगिल चौक से साइंस कालेज तक होगा।

    दोनों हिस्से में 8.5 मीटर चौड़ा कैरेजवे बनाया गया है। यह वनवे यातायात के लिए डिजायन किया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर का डेक गांधी मैदान से साइंस कालेज तक जाने के लिए तथा नीचे का डेक पटना कालेज से गांझी मैदान तरफ जाने के लिए है।

    पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को जेपी गंगा पथ से कष्णाघाट के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससो गांधी सेतु व अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

    इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इसकी नियमित मानीटरिंग की जा रही है। इस प्रोजेक्ट की लागत 422 करोड़ है।

    गया के जलालपुर और चकमठ के लिए सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति

    नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा टिकारी नगर परिषद क्षेत्र में दो मुख्य पथ के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा महालेखाकार को पत्र जारी कर दिया है। आवश्यक विभागीय कार्रवाई के बाद निर्माण हेतु ई टेंडरिंग की प्रक्रिया में जायेगा। नगर परिषद में शामिल जलालपुर एवं चकमठ गांव के ग्रामीणों को सड़क का लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    योजना के अनुसार कोंच टिकारी मुख्य पथ से जलालपुर होते हुए बकसुबिगहा तक पथ एवं नाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा 2 करोड़ 34 लाख 40 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। जिसमें तत्काल 74 लाख 40 हजार रुपए स्वीकृत कर दी गई है।

    वहीं दूसरी ओर 75 लाख 73 हजार रुपए की लागत से टिकारी पंचदेवता मुख्य पथ से चकमठ ग्राम तक पथ का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 22 लाख 72 हजार की तत्काल स्वीकृति दी गई है।

    ये भी पढ़ें

    Khagaria News: दियारा की तस्वीर बदलने की तैयारी, नाव की सवारी से मिलेगी मुक्ति; 28 करोड़ आएगा खर्च

    Ara News: आरा वालों की बल्ले-बल्ले, इस जगह बनने जा रहा नया पुल; यूपी-झारखंड जाना होगा आसान