विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा के बढ़ते जलस्तर से पटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा, आपदा विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:46 PM (IST)

गंगा नदी का जलस्तर पटना के गांधी घाट और हाथीदह में खतरे के निशान को पार करने की आशंका है। ...और पढ़ें

गंगा के बढ़ते जलस्तर से पटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा (AI Generated Image)

गंगा के बढ़ते जलस्तर से पटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा (AI Generated Image)

HighLights

  1. गंगा का जलस्तर पटना-हाथीदह में खतरे के निशान पार करेगा।

  2. आपदा प्रबंधन विभाग ने आठ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया।

  3. लोगों से नदी किनारे न जाने, सतर्क रहने की अपील।

राज्य ब्यूरो, पटना। जल संसाधन विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, पटना के गांधी घाट पर गुरुवार की रात एवं हाथीदह (मोकामा) में शुक्रवार को को दोपहर के समय गंगा नदी का उच्चतम जलस्तर की सीमा पार करने की आशंका है।

गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि एवं उससे उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने आठ जिलों भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय एवं जहानाबाद के नदी के किनारे एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्कता की अपील की है।

संबंधित जिलों के लोगों से पूर्ण सतर्कता-सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने की चेतावनी भी दी है। शासन ने दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि लोग नदी, घाट, तटबंध एवं निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं।

बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। प्रशासन की ओर से चिह्नित सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों की जानकारी रखें। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वहां पहुंचें।

नदी में स्नान, तैराकी, नाव से अनावश्यक आवागमन और सेल्फी लेने जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों से पूरी तरह बचने की जरूरत है। साथ ही अपने आवश्यक दस्तावेज, दवाइयां, मोबाइल फोन, टॉर्च, पीने का पानी और जरूरी सामान सुरक्षित एवं आसानी से ले जाने योग्य रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें।

केवल जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें। जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन एवं बचाव दल के निर्देशों का तत्काल पालन करें।

किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर सूचित करें।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव की मांग, दियारा को तुरंत बाढ़ग्रस्त घोषित करे बिहार सरकार; 15 से अधिक जिले प्रभावित

यह भी पढ़ें- हाजीपुर शहर के 8 वार्डों में घुसा बाढ़ का पानी, हाईवे पर पहुंचे प्रभावित लोग