Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: मुजफ्फरपुर-सगौली सहित ये परियोजनाओं जल्द होंगी पूरी, जीएम ने जारी किए निर्देश

    Updated: Thu, 22 May 2025 08:54 AM (GMT+05:30)

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई तकनीक के उपयोग पर जोर दिया ...और पढ़ें

    रेल परियोजनाएं को समय पर पूरा करने का जीएम ने दिया निर्देश (सांकेतिक तस्वीर)
    रेल परियोजनाएं को समय पर पूरा करने का जीएम ने दिया निर्देश (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने की समीक्षा बैठक
    2. रेल परियोजनाएं समय पर पूरा करने का निर्देश

    जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर पूर्व मध्य रेल की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले वर्षों में पूरी की गई परियोजनाओं की समीक्षा की तथा भविष्य में पूरी की जाने वाली निर्माण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया।

    इन योजनाओं की समीक्षा

    समीक्षा बैठक में निर्माण विभाग की उपलब्धियों एवं भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्यों से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया। उन्होंने मुजफ्फरपुर-सगौली, सगौली-बाल्मिकीनगर, समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना।

    हाजीपुर-सगौली, अररिया-सुपौल, अस्थावां-बरबीघा, कोडरमा-तिलैया नई लाइन परियोजना, टोरी-शिवपुर तीसरी लाईन, गोमो फ्लाई ओवर, सिन्द्री यार्ड रिमॉडलिंग सहित अन्य निर्माणाधाीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

    उन्होंने कहा कि हमें रेलवे के प्रत्येक क्षेत्र में नई तकनीक का ज्यादा-से-ज्यादा प्रयोग करना होगा, ताकि लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरते हुए उन्हें बेहतर परिणाम दे सकें। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्य पर पूरा करने पर बल दिया।

    उन्होंने पूर्व मध्य रेल में चल रही निर्माण परियोजनाओं की नियमित एवं गहन निगरानी का निर्देश दिया, ताकि इसे समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने आरओबी/आरयूबी/ बाइपास के निर्माण पर जोर दिया, ताकि बिना अवरोध के रेल एवं सड़क यातायात जारी रह सके।

    बैठक में अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण (उत्तर) राम जन्म, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण (दक्षिण) रामाश्रय पाण्डेय एवं अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे।

    2024-25 में इन कार्यों को किया गया पूरा

    पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान 44 किमी नई लाइन तथा 73 किमी दोहरीकरण परियोजना से जुड़े कुल 117 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

    संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 2024-25 में सात आरओबी एवं 19 आरयूबी का निर्माण कार्य पूरा किया गया । इसके साथ ही 30 नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, 122 रूट किमी पर आटोमेटिक ब्लाक सिगनलिंग तथा 149 रूट किमी रेलखंड पर ‘कवच‘ की कमीशनिंग की गई।

    खबरें और भी

    इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान नई लाइन (90 किमी) तथा दोहरीकरण (184 किमी) परियोजना से जुड़े लगभग 274 किलोमीटर का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।