Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सिमरिया धाम में गोबर-बालू खाकर करें प्रायश्चित', बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने दी नसीहत

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 10:33 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बेगूसराय दौरे पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले यह आंकड़ा दें कि 60 वर ...और पढ़ें

    गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। (जागरण)
    गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। (जागरण)

    HighLights

    1. कल बिहार आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
    2. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

    राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोमवार को बेगूसराय दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले यह आंकड़ा दें कि 60 वर्ष कांग्रेस ने इस देश में राज किया तो कितना रोजगार दे पाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 वर्ष की सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हुए हैं। 1971 में इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ने कांग्रेस ने नारा दिया था आधी रोटी खाएंगे इंदिरा को लाएंगे।

    उन्होंने कहा कि इंदिरा आ गई, गरीब गरीब होते चला गया। नरेंद्र मोदी ने देश को गरीबी रेखा से ऊपर निकालने का काम किया है।

    10 वर्ष में लगभग पांच करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों को पक्का घर दिया, शौचालय दिया, बिजली दी, अनाज दिया, गैस का कनेक्शन दिया। नरेंद्र मोदी ने सबल बनाने का काम किया है।

    राहुल गांधी चले जाएं सिमरिया धाम

    हमेशा से अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रायश्चित करने के लिए सिमरिया धाम चले जाएं। गोबर बालू खाकर गंगा में डुबकी लगाकर माफी मांगे और प्रायश्चित करें।

    उन्होंने ने कहा कि इनके पापा राजीव गांधी ने कहा था कि बेगूसराय में पेट्रोल केमिकल्स खुलेगा, नहीं खुला। नरेंद्र मोदी ने 25 हजार करोड़ लगा कर हल्दिया से तेल ला करके बिहार सरकार को भी हजारों करोड़ टैक्स देने का काम किया।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि पेट्रोल केमिकल्स भी खुलेगा, फर्टिलाइजर्स भी खुलेगा, बंद हुआ था वह भी खुला। नरेंद्र मोदी ने केवल बिहार का ही नहीं, पूरे देश का विकास किया है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: अभी राजनीति के फोकस में है 'बिहार', जीतने की जुगत में मोदी-राहुल; ऐसा है समीकरण

    Bihar: 'जब चिराग बड़ी मां से मिलने आए तो...', विवाद के बीच पारस ने दिया एक और बयान; पासवान फैमिली में फिर तनातनी

    खबरें और भी