गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर NI Work: 3 सितंबर तक कई ट्रेनें रद, कई का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट
गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित या ...और पढ़ें

जननायक और शहीद एक्सप्रेस का बदला मार्ग
HighLights
गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण परिचालन प्रभावित।
31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित।
जननायक, शहीद, बाघ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा खंड में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन रद, मार्ग परिवर्तित, पुनर्निर्धारित और नियंत्रित किया जाएगा।
नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट की ट्रेनें रद
नरकटियागंज से 31 अगस्त से तीन सितंबर तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी रद रहेगी। गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से तीन सितंबर तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी भी नहीं चलेगी।
55097 सवारी गाड़ी का भी परिचालन बंद
नरकटियागंज से एक से चार सितंबर तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी। यात्रियों को इस अवधि में यात्रा की योजना बनाते समय बदलाव का ध्यान रखने को कहा गया है।
जननायक और शहीद एक्सप्रेस का बदला मार्ग
अमृतसर से एक और दो सितंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।
वहीं, एक सितंबर की 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी होकर चलेगी।
जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से
जयनगर से दो एवं तीन सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भटनी-मऊ-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
13019 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस भी बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
जनसेवा, वैशाली और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस प्रभावित
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलेगी। 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
बिहार संपर्क क्रांति और अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते संचालित होगी।
अमृत भारत और क्लोन स्पेशल भी प्रभावित
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जंक्शन-छपरा के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी।
बरौनी और दरभंगा क्लोन स्पेशल का बदला रूट
02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दोनों छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- वाराणसी-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी! 23 सितंबर से नियमित चलेगी हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस
