यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Jobs: बिहार में फिर से बंपर सरकारी नौकरी, इन 3 विभागों में होगी सबसे अधिक भर्ती; पढ़ें बिहार सरकार का प्लान
Bihar News लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए हर पार्टियां अपनी तरफ से अलग-अलग दावे कर रही ह ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है।
- बिहार सरकार एक बार फिर से लाखों सरकारी वैकेंसी निकालने वाली है।
- बिहार में पिछले साल लाखों बीपीएससी शिक्षकों की बहाली हुई थी।
राज्य ब्यूरो, जागरण। Bihar News: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में फिर से नौकरियों की बहार आ रही है। नीतीश कुमार की सरकार अपने हर वादे को पूरा करती है। अपने वादे के तहत उन्होंने लगभग पांच लाख युवाओं को नौकरी उपलब्ध करा दी है।
इन 3 विभागों में होगी बंपर सरकारी भर्ती (Bihar Government Jobs)
राजीव रंजन ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में तकरीबन तीन लाख सरकारी नौकरी दिए जाने की दिशा में तैयारी पूरे जोरों पर है। इन नौकरियों के तहत सबसे अधिक नियुक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य व गृह विभाग में होनी है।
इन विभागों में भी निकलेगी वैकेंसी
इसके अतिरिक्त सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, लघु जल संसाधन व कृषि विभाग आदि में भी नौकरियां होनी है। वहीं सरकार लोगों को रोजगार देने के मोर्चे पर भी तेजी से काम कर रही है। लघु उद्यमी योजना के तहत बिहार के करीब 94 हजार परिवारों को दो-दो लाख रुपए दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें