Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: 72 घंटे बाद बिहार के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, आज 5 जिलों में भारी वर्षा के आसार

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 07:32 AM (IST)

    IMD Heavy Rain Alert in Bihar बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। राज्य के हिस्सों में बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले त ...और पढ़ें

    तीन से चार दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज।
    तीन से चार दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज।

    HighLights

    1. तीन से चार दिन में बिहार के कई जिलों में दर्ज की जाएगी भारी बारिश
    2. आज कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई और बांका में बारिश का अलर्ट
    3. सोमवार को नालंदा के बिहार शरीफ में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश

    जागरण संवाददाता, पटना। Heavy Rain in Bihar : राजधानी पटना समेत बिहार के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट तो कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

    राज्य के पांच जिलों के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    3-4 दिनों में भारी बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, अगले तीन से चार दिनों बिहार में सक्रिय होने के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा के आसार है।

    सोमवार को बिहार शरीफ में सर्वाधिक बारिश 

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। नालंदा के बिहार शरीफ में 71.6 मिमी, पटना के नौबतपुर में 50.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 38.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान में वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

    प्रमुख स्थानों पर वर्षा की स्थिति

    नवादा के रोह में 61.6मिमी, शेखपुरा में 50.5 मिमी, पटना के धनरूआ में 50.2 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 38.4 मिमी, नवादा में 35.2 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 32.8 मिमी, नवादा के हिसुआ में 32.2 मिमी, गया के शेरघाटी में 30.2 मिमी , पटना के पंडारक में 26.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 25.2 मिमी, नालंदा के इस्लामपुर में 24.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें: Flood in Bihar: रौद्र रूप दिखा रही गंगा के जलस्तर में आई भारी कमी, गंडक व बागमती नदियों का तांडव अब भी जारी

    Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक और पुल का स्ट्रक्चर हुआ ध्वस्त, सुल्तानगंज में पिलर संख्या 9 गंगा में समाया

    खबरें और भी