यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'...भाजपा इसे भी बदलने पर उतारू', तेजस्वी यादव ने G-20 बैठक का निमंत्रण पत्र देख क्यों कही यह बात?
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि वर्ण व्यवस्था लागू करने वाले लोग यह नहीं चाहते कि समाज के उपेक्षित और वंचितों के सामाजिक स्तर ...और पढ़ें

HighLights
- वर्ण व्यवस्था लागू करने वाले समाज के वंचितों को ऊंचा उठने देना नहीं चाहते : तेजस्वी
- जगदेव प्रसाद की जयंती पर राजद कार्यालय में आयोजित परिचर्चा में तेजस्वी ने कही ये बातें
राज्य ब्यूरो, पटना: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि वर्ण व्यवस्था लागू करने वाले यह नहीं चाहते कि समाज के उपेक्षित और वंचितों के सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाया जाए।
जननायक कर्पूरी ठाकुर व लालू प्रसाद ने जमीन पर काम करके इन वर्गों को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सम्मान दिया।
इस कारण तरह-तरह की साजिश कर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश की गयी, पर अपने संकल्पों से ये लोग कभी नहीं डिगे। जगदेव प्रसाद की जयंती पर राजद कार्यालय में आयोजित परिचर्चा में उप मुख्यमंत्री ने ये बातें कही।
'आरक्षण व्यवस्था बढ़ाने के लिए कराई जाति गणना'
जी-20 बैठक के निमंत्रण पत्र पर क्या बोले?