Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Lok Sabha Election : बिहार में महागठबंधन की सीटें फाइनल, राजद को 26 और कांग्रेस को 9, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 12:55 PM (IST)

    INDIA Bloc seats final in Bihar बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया गया है। इसके तहत लालू यादव के नेतृत्व वाले ...और पढ़ें

    बिहार में महागठबंधन की सीटें फाइनल, राजद को 26 और कांग्रेस को 9, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
    बिहार में महागठबंधन की सीटें फाइनल, राजद को 26 और कांग्रेस को 9, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

    HighLights

    1. 26 सीटों पर लड़ेगा राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस को 9 पर
    2. भाकपा माले तीन जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Lok Sabha Election 2024 : एक लंबे इंतजार और लगातार चल रहे संशय के बीच बिहार के महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा (INDIA Bloc seats final in Bihar) हो गया। महागठबंधन का मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी देगा।

    वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर भाकपा माले तीन जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। शुक्रवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का एलान किया गया।

    संयुक्त प्रेस वार्ता में किया सीटों का एलान

    महागठबंधन की ओर (Grand alliance seats final in Bihar) से शुक्रवार को आहूत एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल ने सीट बंटवारे का एलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय जनता दल गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगा।

    इन 10 सीटों के अलावा पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी राजद के उम्मीदवार होंगे। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट भी राजद के कोटे में आई हैं।

    कांग्रेस के खाते में गईं ये सीटें

    राष्ट्रीय जनता दल ने प्रमुख सहयोगी कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम के साथ ही महाराजगंज की सीट भी दी है।

    भाकपा माले आरा, काराकाट और नालंदा में चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम खगड़िया सीट पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव के लिए भाकपा माले को अगिआंव सीट भी मिली है।

    मुकेश साहनी से जुड़े सवाल पर मनोज झा ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन पार्टियों के साथ होता है ना कि व्यक्तिगत। वहीं, वह पप्पू यादव से जुड़े सवाल का जवाब भी देने से बचते नजर आए।

    यह भी पढ़ें

    कांग्रेस और CPI का किला ढहा हुकुमदेव नारायण ने मधुबनी को बनाया BJP का गढ़, पांच बार के सांसद जब अपने गृह जिले में लड़े तो...

    खबरें और भी

    Jitan Ram Manjhi: कितनी संपत्ति के मालिक हैं जीतन राम मांझी? 6 मामले में हैं आरोपी, इन गाड़ियों का रखते हैं शौक