Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने से 45 मिनट हवा में मंडराता रहा इंडिगो का विमान, दहशत में थे यात्री

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 08:30 AM (IST)

    लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण बुधवार की सुबह इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट (6ई 5128) लगभग 45 मिनट तक हवा में मंडराती ...और पढ़ें

    पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने से 45 मिनट हवा में मंडराता रहा इंडिगो का विमान। (सांकेतिक तस्‍वीर)
    पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने से 45 मिनट हवा में मंडराता रहा इंडिगो का विमान। (सांकेतिक तस्‍वीर)

    HighLights

    1. 11:45 की बजाय 12:33 में पटना एयरपोर्ट लैंड कर सका दिल्ली से चला विमान
    2. मौसम खराब होने के कारण चार अन्य विमान भी देर से आए

    जागरण संवाददाता, पटना: लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण बुधवार की सुबह इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट (6ई 5128) लगभग 45 मिनट तक हवा में मंडराती रही।

    इसके बाद दोपहर 12:33 बजे एटीसी से अनुमति मिली और विमान पटना एयरपोर्ट पर लैंड हो सका, जबकि इसकी लैंडिंग का समय 11:45 बजे था।

    एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से विमान की लैंडिंग में हुई देरी के कारण को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई।

    दहशत में आए यात्री 

    विमान के यात्रियों के अनुसार, सुबह 11:45 बजे इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट लैंडिंग के लिए तैयार थी। विंडो सीट पर बैठे लोगों को नीचे का नजारा साफ दिख रहा था, लेकिन तेज वर्षा हो रही थी।

    अचानक फ्लाइट ऊपर की तरफ उठ गई। इससे यात्री दहशत में आ गए। क्रू मेंबर्स ने उन्हें बताया कि एटीसी ने अभी लैंडिंग की अनुमति नहीं दी है। अनुमति मिलते ही विमान लैंड करेगा। इसकी प्रतीक्षा में विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा।

    अन्‍य चार फ्लाइट भी हुईं लेट 

    लोग आशंकित थे कि मौसम खराब होने के कारण किसी दूसरे एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग न करा दी जाए। इससे गंतव्य तक पहुंचने में समय की बर्बादी होगी और मौसम कब ठीक होगा, इसके आसार भी नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि, आधे घंटे बाद अनुमति मिलते ही विमान को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया गया।

    मौसम खराब होने के कारण विभिन्न शहरों से आने वाले चार विमान भी देर से पहुंचे। इंडिगो की बेंगलुरु-पटना (6 ई 255) एक घंटा 24 मिनट, एयर इंडिया की मुंबई-पटना (एआइ 673) 51 मिनट, इंडिगो की मुंबई-पटना (6 ई 2485) 30 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट 20 मिनट देर से पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

    खबरें और भी