Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Internet Ban: बिहार के दरभंगा में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद, मूर्ति विसर्जन में हिंसा के बाद एक्शन में प्रशासन

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 07:45 PM (IST)

    Internet Shutdown in Darbhanga दरभंगा में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान हुए बवाल को देखते हुए पूरे जिले में इंटरनेट मीडिया पर रोक लगा दी गई ह ...और पढ़ें

    Internet Service Banned in Darbhanga : दरभंगा में 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा पर लगी रोक
    Internet Service Banned in Darbhanga : दरभंगा में 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा पर लगी रोक

    HighLights

    1. दरभंगा में 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा पर लगी रोक।
    2. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने जारी किया आदेश।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Internet Service Banned in Darbhanga । दरभंगा में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान हुए बवाल को देखते हुए पूरे जिले में इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। दरभंगा के डीएम-एसएसपी की अनुशंसा पर गृह विभाग ने यह रोक लगाई है। यह रोक 17 फरवरी को दोपहर दो बजे से प्रभावी हो गई है, जो 19 फरवरी की दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगी।

    गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने अपने आदेश में कहा है कि डीएम-एसएसपी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ असमाजिक तत्व दरभंगा जिले में इंटरनेट के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार कर अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे में फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, टेलीग्राम, गूगल प्लस, वीचैट, टेलीग्राम, यूट्यूब जैसे इंटरनेट मीडिया माध्यम और त्वरित संदेश भेजने की सुविधा को 19 फरवरी तक रोक दिया गया है।

    कैसे भड़की हिंसा?

    बता दें कि दरभंगा के मुरिया गांव में गुरुवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन जुलूस दौरान एक धार्मिक स्थल के निकट छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने भारी पथराव शुरू कर दिया था। जुलूस पर पथराव से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

    जुलूस में शामिल लोग जान बचाने के लिए ट्रैक्टर में लदी मूर्ति को छोड़कर जैसे-तैसे भागने को मजबूर हो गए। हालांकि, इस घटना में दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू करने की कोशिश की। हालांकि, उपद्रवियों की संख्या अधिक रहने से पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान, अवर निरीक्षक ध्रुव चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों भी घायल गए। इस बीच उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की।

    खबरें और भी

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी हिंसा में घरों में घुसकर महिलाओं तक की पिटाई की गई। भड़की हिंसा की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे डीएम राजीव रोशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने किसी तरीके से स्थिति पर नियंत्रण पाया। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई।

    यह भी पढ़ेंDarbhanga News: दरभंगा में मूर्ति विसर्जन दौरान बवाल, रोड़ेबाजी में कई गंभीर रूप से घायल; घरों-दुकानों में तोड़फोड़

    Darbhanga News: दरभंगा में मूर्ति विसर्जन के दूसरे दिन भी जमकर बवाल, पथराव में डेढ़ दर्जन लोग चोटिल; देखें VIDEO