Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup जीत के बाद Ishan Kishan को निहारती दिखीं गर्लफ्रेंड अदिति, दी बधाई; बिहार में विजय जुलूस

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 09:01 AM (IST)

    India Wins T20 World Cup: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। अहमदाबाद में हुए फाइनल के बाद पटना समेत पूरे बिहार में ...और पढ़ें

    जीत के बाद ईशान को निहारती उनकी गर्लफ्रेंड

    जीत के बाद ईशान को निहारती उनकी गर्लफ्रेंड

    HighLights

    1. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता।

    2. ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक लगाया, विकेटकीपिंग में चमके।

    3. अदिति हुंडिया ने ईशान किशन को जीत की बधाई दी।

    डिजिटल डेस्क, पटना। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।

    इस जीत के साथ ही बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल बन गया। जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।

    patna

    पटना की सड़कों पर उमड़ा जश्न का सैलाब

    टीम इंडिया की जीत के बाद पटना की सड़कों पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तिरंगा लेकर विजय जुलूस निकाला और पटाखे फोड़े।

    कई जगहों पर ट्रकों और गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर युवाओं ने जीत का जश्न मनाया। आतिशबाजी की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा।

    ishan 1

    ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी

    फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 255 रन बनाए। बिहार के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली।

    उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए।

    ishan 2

    टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

    इस टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद से 317 रन बनाए।

    ishan 4

    ishan 5

    मॉडल हैं अदिति हुंडिया

    अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं और जयपुर के एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मिस डीवा 2018 की विजेता रह चुकी हैं।

    इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।

    ishan 7

    2019 आईपीएल से शुरू हुई चर्चाएं

    ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा 2019 आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी। उस समय स्टैंड में अदिति की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा Ishan Kishan: हाइट कितनी, गर्लफ्रेंड कौन? 5 फीट के बल्लेबाज ने मचाई हलचल

    यह भी पढ़ें- Ishan Kishan की 'लव स्टोरी' से जयपुर के दामाद बनने तक: दादा ने खोला राज, बोले- पोते की पसंद ही मेरी पसंद