'सम्राट चौधरी के CM बनते ही नीट छात्रा के आरोपित को मिली बेल', जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
जन सुराज पार्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शिक्षा और प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट के मुख्यमंत्री बनते ही नीट छ ...और पढ़ें

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती। (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, पटना। शनिवार को प्रेस-वार्ता कर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शिक्षा-दीक्षा को लेकर संशय प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि पता ही नहीं कि सम्राट किस कक्षा तक पढ़े हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नौवीं तक पढ़े हैं। ज्ञान की धरती बिहार की यह बड़ी विडंबना है।
'25 से 30 फिर से नीतीश' के दावे के साथ भाजपा सत्ता में आई और नीतीश को बिहार से बाहर कर दिया। सम्राट के गृह मंत्री रहते हुए बिहार में हर रोज दुष्कर्म, हत्या, व अन्य आपराधिक घटनाएं होती रहीं।
गहरे अंधकार में बिहार
प्रशासन शून्य हो गया है। उनके मुख्यमंत्री बनते ही नीट छात्रा प्रकरण के आरोपित को जमानत मिल गई। बिहार के नागरिकों का भविष्य गहरे अंधकार में चला गया है।
सम्राट की अलग-अलग उम्र से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है।
उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल सूरजभान के आदेश और चुनाव आयोग की जांच में सहयोग नहीं करने की शिकायत का हवाला दिया है। प्रेस-वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव, प्रवक्ता पद्मा ओझा, प्रवक्ता तारीक चंपारणी, रेखा गुप्ता की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें- 'अगर नीतीश कुमार को 6 महीने बाद हटाना था तो...', सम्राट की ताजपोशी पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला