यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में 'खेला' करेंगे नीतीश और चिराग, इन सीटों पर मुकाबला रोचक; Burari Seat पर कैंडिडेट फाइनल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Chunav 2025) में जदयू और लोजपा (रामविलास) भी मैदान में उतरने जा रही हैं। जदयू को बुराड़ी विधानसभा सीट मिली है जहां स ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुराड़ी सीट जदयू को मिली
- बुराड़ी सीट से शैलेंद्र कुमार को होंगे जदयू के प्रत्याशी
- लोजपा (रामविलास) को मिली देवली विधानसभा सीट
राज्य ब्यूरो, पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में वहां की बुराड़ी विधानसभा सीट (Burari Vidhan Sabha Seat) एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत जदयू (JDU) को मिली है।
जदयू के शैलेंद्र कुमार वहां से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भी शैलेंद्र कुमार ने जदयू के टिकट पर बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार थे।
तब आम आदमी पार्टी के संजीव कुमार झा से वह चुनाव हार गए थे। इस बार भी शैलेंद्र कुमार का संजीव झा से सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।
जदयू को क्यों मिली बुराड़ी विधानसभा सीट?
दिल्ली में बुराड़ी विधानसभा की सीट पर पूर्वांचल के मतदाताओं का दबदबा है। उनकी संख्या काफी है, इसलिए दूसरे राजनीतिक दल बिहारी मूल के लोगाें को अपना प्रत्याशी बनाते रहे हैें।
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने भी वहां चुनाव प्रचार किया था। रोड शो भी हुए थे। उस समय भी जदयू ने एनडीए के साथ मिलकर दो सीटों पर चुनाव लड़ा था पर दोनों सीट पर जदयू रो हार का सामना करना पड़ा था।

चिराग पासवान की पार्टी भी चुनाव लड़ेगी
- लोजपा (रामविलास) को भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक सीट मिली है।
- देवली विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) अपना उम्मीदवार देगी।
- लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।
- देवली सीट पर AAP ने प्रेम कुमार चौहान को टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में स्मृति ईरानी और नुपूर शर्मा को नहीं मिला टिकट, सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
ये भी पढ़ें- Delhi BJP Candidates List: दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला टिकट?