Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi BJP Candidates List: दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला टिकट?

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 04:20 PM (IST)

    Delhi Election 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें 9 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया ...और पढ़ें

    बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फाइल फोटो-जागरण
    बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फाइल फोटो-जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को होगा मतदान
    2. आठ फरवरी को आएंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार (16 जनवरी) को एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 9 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। 

    वहीं, बवाना से रवींद्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी और त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन को उम्मीदवार बनाया है। इस बीच, संजय गोयल को शाहदरा से, अनिल वशिष्ठ को बाबरपुर से और प्रवीण निमेष को गोकलपुर (एससी) से चुनाव में उतारा गया है।

    किसे कहां से मिला टिकट?

    विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम

    बवाना (SC)

    रवींद्र कुमार (इंद्रराज)
    वजीरपुर पूनम शर्मा

    दिल्ली कैंट

    भुवन तंवर
    संगम विहार चंदन कुमार चौधरी
    ग्रेटर कैलाश शिखा राय

    त्रिलोकपुरी (SC)

    रविकांत उज्जैन

    शाहदरा

    संजय गोयल

    बाबरपुर

    अनिल वशिष्ठ

    गोकलपुर (SC)

    प्रवीण निमेष

    जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी को मिली 1-1 सीट

    इस बार दिल्ली चुनाव में भाजपा ने सहयोगी दल जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी को दो विधानसभा सीटें दी हैं। जदयू ने बुराड़ी सीट पर शैलेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

    शैलेंद्र कुमार जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह पिछले विधानसभा चुनाव में भी बुराड़ी से प्रत्याशी रहे हैं। वहीं, देवली सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी उम्मीदवार खड़ा करेगी। अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है।

    ये भी पढ़ें-

    उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 11 जनवरी को 29 प्रत्याशियों की लिस्टी जारी की थी। इससे पहले, चार जनवरी को 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा और सीएम आतिशी के खिलाफ कॉलकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा गया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    पांच फरवरी को होगी वोटिंग

    उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी, पहले ही दिल्ली की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस भी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग और मतगणना 8 फरवरी को होगी। इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।