Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: राजीव रंजन ने अब किसे बता दिया 'बिहारियों का दुश्मन'? इसे जानकर BJP के खेमे में जरूर मचेगी खलबली

    By Dina Nath SahaniEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 07:16 AM (IST)

    जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने बीजेपी पर शब्दों के बाण चलाए हैं। रंजन ने विशेष राज्य के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के आड़े हाथों ...और पढ़ें

    राजीव रंजन ने अब किसे बता दिया 'बिहारियों का दुश्मन'? इसे जानकर BJP के खेमे में जरूर मचेगी खलबली
    राजीव रंजन ने अब किसे बता दिया 'बिहारियों का दुश्मन'? इसे जानकर BJP के खेमे में जरूर मचेगी खलबली

    राज्य ब्यूरो, पटना। Rajeev Ranjan On BJP जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन ने बुधवार को कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा का विरोध करने वाले नेता बिहारियों के दुश्मन हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में भाजपा के नेता अब बिहारियों के विरोध में उतर आए हैं।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो अब बिहार को किसी भी कीमत पर विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने की गुहार लगाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार 370 जैसे कानून को हटा सकती है तो वह बिहारियों के विकास के लिए क्या वित आयोग के प्रविधानों में फेरबदल क्यों नहीं कर सकती और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे सकती?

    रंजन ने कहा कि भाजपा (BJP) के नेताओं को बताना चाहिए कि खुद बिहारी होकर वह बिहारियों का हक क्यों मारना चाह रहे हैं? क्या नीति आयोग (Niti Aayog) ने बिहार को सर्वाधिक पिछड़े राज्यों की श्रेणी में नहीं रखा हुआ है?

    2024 में भाजपा से मुक्त होना चाहती है जनता : श्रवण कुमार

    प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं लघु जल संसधान मंत्री जयंत राज ने आम लोगों की शिकायतों को सुना। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश की जनता 2024 में भाजपा से मुक्ति चाहती है। इसके लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा के हर उम्मीदवार के खिलाफ आईएनडीआईए गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार होना जरूरी है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह के बयान पर कहा कि यह बात सही है कि नीतीश कुमार आईएनडीआईए गठबंधन के सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर जो विकास के कार्य हुए हैं वह आज पूरे देश के लोगों को पसंद आता है, इसलिए विधायक नीतू सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व आईएनडीआईए को चुनाव लड़ने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का क्लियर कट फैसला! I.N.D.I.A के साथ अब ये होगी रणनीति, बस 11 दिन का इंतजार और...

    ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A की लाज लालू के हाथ! RJD सुप्रीमो को कांग्रेस ने बनाया अपना 'दूत', कहा- नीतीश; अखिलेश और ममता को ले आइए